अमित शाहNews 

लखनऊ रैली में CAA को लेकर अमित शाह ने कहा-मुस्लिमों को भड़का रहा विपक्ष

आज के समय में देशभर में ही एक ही बात को लेकर आंदोलन किया जा रहा है और वो है CAA। ये तो हम सभी जानते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जारी है। वहीं आज भाजपा के मंत्री अमित शाह यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे थें वहां पर नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने अपनी रैली में कहा कि CAA के खिलाफ विपक्ष के भ्रम फैला रहा है और देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है इसी मुद्दे पर हमारी पार्टी ने जन जागरण अभियान करने का फैसला किया है। इसके आगे उन्होने विपक्ष पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कश्मीर से लाखों कश्मीरी पंडितों को भगा दिया गया था, तो इनका मानवाधिकार कहां गया था।

लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, तुरंत खत्म कर लें अपना सारा काम

इसके आगे अमित शाह ने ये भी कहा कि जिसको विरोध करना है कर ले, लेकिन CAA वापस नहीं होगा। हालांकि इसके आगे उन्होने बताया कि संसद के सत्र में जब हमारी सरकार बिल लाई तो राहुल बाबा एंड कंपनी विरोध में काउ-काउ कर रही थी। इस मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस कानून से मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। विपक्ष का कोई भी नेता चर्चा करने के लिए तैयार हो जाए तो हमारी ओर से स्वतंत्रदेव सिंह चर्चा के लिए तैयार हैं।

अमित शाह

राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा हमला

अब अगर बात करें खासकर राहुल गांधी की तो अमित शाह ने इनपर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राहुल बाबा कान खोल कर सुन लें कि उनकी पार्टी की वजह से ही भारत माता के दो टुकड़े धर्म के आधार पर हुए। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में पिछले कई वर्षों में अल्पसंख्यकों की संख्या में भारी कमी आई है, ऐसे में वो लोग कहां गए।

इसके अलावा अखिलेश यादव पर भी तंज कसा जिसमें उन्होने कहा कि अखिलेश बाबू, ज्यादा ना बोले तो अच्छा हैं। किसी के रटे रटाए वाक्य बोल देते हो, मंच पर आकर CAA पर कुछ शब्द कह सकें तो बताएं। अखिलेश कभी पढ़ा करें, पढ़ने से फायदा होता है। अमित शाह ने कहा कि दलित बंगालियों को आज नागरिकता मिल रही है तो ममता बनर्जी को दिक्कत हो रही है। विपक्ष को आदत पड़ गई है कि देशहित की जो भी बात हो उसका विरोध करना है।

Related posts

Leave a Comment