भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म बोल राधा बोल का ट्रेलर रिलीजEntertainment Featured Article 

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म बोल राधा बोल का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी के चर्चित अभिनेता खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म‘ बोल राधा बोल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें कि पराग पाटिल का निर्देशन में बनी बोल राधा बोल का ट्रेलर वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जा चुका है। वेब म्यूजिक प्रस्तुत और सांवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म’बोल राधा बोल’के निर्माता विजय कुमार यादव हैं।

इस तरह होती है ट्रेलर की शुरूआत

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे खेसारीलाल यादव के रूप में होती है। जो नास्तिक और अल्हड़ है। उसे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता और वह बस अपने धुन में मगन रहता है। पवित्र पर्व छठ को भी हंस कर उड़ा देता है लेकिन जब उसकी राधा की हत्या होती है और वह एक पुजारी के पास जाता है, तब उसका ट्रांसफॉर्मेशन एक भक्त के रूप में हो जाता है। वहीं, फ़िल्म’बोल राधा बोल’के केंद्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री हैं। इस फ़िल्म को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज कर रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव एवं श्रद्धा विजय यादव हैं।

ये भी आएंगे नजर

फ़िल्म में खेसारीलाल यादव और मेघा श्री के साथ नवोदित महिमा सिह, अरुणा गिरी, विनोद मिश्रा, करन पांडेय, पप्पू यादव, सुबोध सेठ यादव, संजय वर्मा, महेश आचार्य, डॉ. यादवेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, अभय राय, नीलू तिवारी, मनीष चतुर्वेदी, बीना पांडेय, दीप्ति तिवारी, तुलसी राजपूत, हरिकेश सिह (प्रधान-राजपुर), विवेक रावत, राजू मौर्य, रानी जायसवाल, कीर्ती तिवारी, नेहा, ममता पांडेय, चंदेश्वरी देवी, डॉ. गजेन्द्र त्रिपाठी और आर. नरेन मुख्य भूमिका में हैं।

Related posts

Leave a Comment