छठ पूजा का है आज दूसरा दिन, जमकर लोग मना रहे त्योहार
यह बनता है प्रसाद
देती है अरघ
खरना के बाद यानी अगले दिन सूर्योदय होने से पहले भक्त घाट पर पहुंचते हैं और व्रती सारे सामान के साथ यहां सूर्यास्त का इंतजार करते हैं. घाटों पर रौनक देखते बनती है। व्रती नदी, तालाब आदि में डुबकी लगाकर सूर्य के डूबने का इंतजार करते हैं और घर परिवार की महिलाएं सूरज देव के डूबने के इंतजार में सूर्य देव और छठी मइया के गीत आदि गाती हैं। जब सूर्य डूबने लगता है तो व्रती पीतल के कलशी में दूध और जल से सूर्य को अर्घ देते हैं और प्रसाद आदि चढाते हैं।
यह है कथा
पौराणिक कथाओं के मुताबिक छठी मैया को ब्रह्मा की मानसपुत्री और भगवान सूर्य की बहन माना गया है। छठी मैया निसंतानों को संतान प्रदान करती हैं। संतानों की लंबी आयु के लिए भी यह पूजा की जाती है। वहीं यह भी माना जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे का वध कर दिया गया था। तब उसे बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को षष्ठी व्रत (छठ पूजा) रखने की सलाह दी थी

