21 सिख जवानो की सहादत बताती है फिल्म ‘केसरी’
जी हां दोस्तों, बात हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’की । केसरी रंग की पगड़ी,खाकी वर्दी और लम्बी दाढ़ी में खिलाडी कुमार सिख रेजिमेंट के एक शानदार सिपाही बने है।फिल्म में अक्षय कुमार एक सिख हवलदार ईश्वर सिंह की भूमिका में है। फिल्म की कहानी 1897 के सारागड़ी के युद्ध की कहानी है,जिसमे ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानो ने 10,000 अफगान सैनिको से लोहा लिया था और 600 सैनिको को मार गिराया था। हालाँकि ये अलग बात है की सारे सिख सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। सिख सैनको की इस सहादत को आज भी सारागड़ी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1897 की इस लड़ाई को इतिहास की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक माना जाता है

फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा है। जो फिल्म में एक पंजाबी स्त्री का रोल कर रही है और पंजाबी सूट पहने परिणीति फिल्म में काफी खूबसूरत नज़र आ रही है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को अनुराग मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। अनुराग मिश्रा इससे पहले सुपर सिंह और जट्ट एंड जूलिएट जैसी पंजाबी फिल्मे बना चुके है। जिसमे उनके हीरो थे पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर दिलजीत दोसांझ। फिल्म की कहानी अनुराग मिश्रा और गिरीश कोहली ने लिखी है।
फिल्म ‘केसरी’ की सबसे ख़ास बात फिल्म की कहानी है। गिरीश कोहली ने एक शानदार और टाइट स्क्रिप्ट लिखी है है। जिसके लिए उनको बधाई।
अक्षय कुमार ने अपनी हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी शानदार अभिनय किया है। फिल्म का गीत ‘सानु केहंदी’ काफी पसंद किया जा रहा है।

Writer, Storyteller, Dreamer



