एडवांस सबमरीनBreaking News Featured Article International Affairs 

पुलवामा हमले के बाद डर कर गायब हो गई थी पाकिस्तान की एडवांस सबमरीन

14 फरवरी को भारत के जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के अंदर खौफ पहले से ही पैदा हो गया था। 11 दिनों बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर हमारे देश के शहीद सीआरपीएफ जवानों का बदला तो ले लिया मगर पाकिस्तान के अंदर से यह डर नहीं गया था कि भारत अभी फिर से आक्रमण नहीं करेगा। पाकिस्तान से बदला लेने के लिए भारत ने अपनी नेवी को सक्रिय रहने का आदेश दे दिया था। जिसके बाद नेवी ने पाकिस्तान से सटे कई इलाकों में अपनी फ्लीट को तैनात कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान की एडवांस सबमरीन अचानक गायब हो गई थी और वह लगभग 21 दिनों तक भारतीय नेवी के हमले के डर से गायब ही रही।

जब अचानक गायब हो गई थी पाकिस्तान के एडवांस सबमरीन

पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना के हर अंग ने पाकिस्तान की हर एक मूवमेंट पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। भारतीय नेवी भी पाकिस्तान की नेवी की हर एक मूवमेंट पर नजर रख रही थी। भारत द्वारा पाकिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक के बाद से अचानक पाकिस्तान की अगोस्टा क्लास की एडवांस सबमरीन पी एन एस साद अचानक कराची के पास से गायब हो गई। यह सबमरीन 3 दिन में गुजरात और 5 दिन में मुंबई के तट पर पहुंच सकती थी। सुरक्षा को लेकर भारतीय नेवी को चिंता हुई जिसके बाद भारतीय नेवी ने इस सबमरीन की तलाश शुरू कर दी।

21 दिनों बाद बाद मिली थी यह पनडुब्बी

इस पनडुब्बी के अचानक गायब होने के बाद भारतीय नेवी ने इसकी तलाश शुरू कर दी थी। उनको आशंका थी कि कहीं यह पनडुब्बी भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश न कर जाए। इसके लिए पाकिस्तान से सटे सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर नेवी ने अपने पनडुब्बियों और एडवांस टेक्नोलॉजी के जल पोतों को तैनात कर दिया था। वहीं इस पनडुब्बी की खोज के लिए सैटेलाइट का भी सहारा लिया जाने लगा था। यह भी विचार कर लिया गया था कि भले ही यह पनडुब्बी भारतीय जल क्षेत्र में प्रवेश कर ली गई हो मगर इसे ऊपर आने के लिए मजबूर कर दिया जाए। 21 दिनों बाद यह पता चला कि पाकिस्तान ने इस पनडुब्बी को अपने पश्चिमी क्षेत्र में छुपा कर रखा था ताकि युद्ध छिड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

Summary
पुलवामा हमले के बाद डर कर गायब हो गई थी पाकिस्तान की एडवांस सबमरीन
Article Name
पुलवामा हमले के बाद डर कर गायब हो गई थी पाकिस्तान की एडवांस सबमरीन
Description
भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान की एडवांस सबमरीन अचानक कराची के क्षेत्र के पास से गायब हो गई थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment