आने वाले मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम को मिल सकती है एक बड़ी खुशखबरी
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप इस समय अपने पूरे चरम सीमा पर पहुंच चुका है। सभी टीमें अपने आप को शीर्ष 4 में शामिल करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। मेजबान इंग्लैंड की टीम ने अब तक अपने खेले गए मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर खेले के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। एक ऐसी स्थिति में यह मैच था जब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस मैच को आसानी से जीत जाएगा। मगर श्रीलंका की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की टीम को घुटने टेकने पड़े मगर अब आने वाले मैचों में इंग्लैंड की टीम को एक खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय अब चोट से उभर आए हैं और वह आने वाले मैचों में खेल सकते हैं।
इंग्लैंड की टीम के लिए है अच्छा संकेत
दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में इंग्लिश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जेसन रॉय फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद वह बैटिंग करने तक नहीं आप आए थे उनकी जगह बल्लेबाज जेम्स विंस को जगह दी गई थी। मगर वह अब तक अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। अब खबर आ रही है कि जेसन रॉय वापस फिट हो सकते हैं। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में फिर से मैदान में उतर सकते हैं। यह इंग्लिश क्रिकेट टीम के लिए काफी अच्छी खबर है।
श्रीलंका के हाथों मिली इंग्लैंड को हार

विश्व कप के 27 मैच में जब श्रीलंका से इंग्लिश क्रिकेट टीम का सामना हुआ तो शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लिश क्रिकेट टीम को श्रीलंका के सामने 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की 50 रन की शानदार पारी के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लिश क्रिकेट टीम जो रूट के 57 रन और बेन स्टोक्स के 82 रन की बदौलत दे 20 रन से यह मैच हार गई। इस मैच में लसिथ मलिंगा ने चार विकेट लिए।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



