कानून मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी स्तर का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, शास्त्री भवन की चौथी मंजिल सील
आए दिन देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसे में आज के समय में देखा जाए तो फिल्हाल कोरोना पीडि़त मरीजों का आंकड़ा 46 हजार पार कर चुका है। ऐसे में इस बीच कानून मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के एक अधिकारी भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कानून मंत्रालय में भी पहुंचा कोरोना

आपको बताते चलें कि इस बीच ये मामला सामने आने के बाद शास्त्री भवन स्थित कानून मंत्रालय के चौथी मंजिल के एक हिस्से को सील कर दिया गया है। लिफ्ट को भी बंद कर दिया गया है और सैनेटाइज किया जा रहा है। यही नहीं खबरें हैं कि डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी रोहिणी के सेक्टर 13 में रहने वाले हैं। इनके बारे में बताया जा रहा है कि वो आखिरी बार वह 23 अप्रैल को दफ्तर आए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने पिता की बीमारी का हवाला देते हुए 1 मई तक की छुट्टी ली थी। इस दौरान उनके पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल वह एलएनजेपी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं।
कोरोना वायरस में क्या होता है R नंबर का महत्व, और क्यों है ये इतना खास?
जानकारी के लिए बताते चलें कि इन्हें जब शक हुआ तो ये खुद के और अपने पिता के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। हालांकि ये सच है कि अभी उनमें इसके हल्के लक्षण ही मिले हैं। लेकिन, एहतियातन दफ्तर के एक हिस्से को सील कर दिया गया है। स्टाफ को भी क्वारंटाइन होने को कहा गया है। इसके अलावा डिप्टी सेक्रेटरी के संपर्क में आए पर्सनल असिस्टेंट, लीगल कंसल्टेंट समेत तीन स्टाफ क्वारंटाइन हो गए हैं।

