कांग्रेस इस्तीफा ड्रामाNews politics Trending 

कांग्रेस इस्तीफा ड्रामा में अब आया नया मोड़ !

कांग्रेस पार्टी इस्तीफा ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है और किसी को भी समझ में नहीं आ रहा कि किया जाए तो क्या किया जाए| अध्यक्ष राहुल गांधी दुखी है कि उनके अलावा किसी भी बड़े पदाधिकारी या नेता ने इस्तीफा देने की पेशकश नहीं रखी तो वहीं यूथ कांग्रेस समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की पेशकश कर डाली है|

उन लोगों ने सीनियर लीडरशिप को चुनौती देते हुए कहा है कि जब फैसला सामूहिक है तो हार की जिम्मेदारी भी सामूहिक होनी चाहिए| सीनियर लीडरशिप 3 दिनों के अंदर बाते नहीं मानती है तो वह घर जाकर उनका इस्तीफा मांगेंगे|

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में कई दिग्गज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दिया इसमें किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रमुख नाना पटोले और पार्टी के राजस्थान प्रभारी सचिन तरुण कुमार शामिल रहे|

स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ? बीस सालो में दूसरी बार हुआ ऐसा बदलाव

कांग्रेस इस्तीफा ड्रामा : यूपी कांग्रेस सबसे आगे

सबसे ज्यादा इस्तीफे उत्तर प्रदेश से हुए हैं जहां कांग्रेस विधायक दल की उपनेता आराधना मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जूदेव ,उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी, महासचिव सतीश अजमानी आदि नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| उनका कहना है कि यह इसलिए किया गया है ताकि कांग्रेस संगठन को नया स्वरूप दिया जा सके|

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 280 ब्लॉक कमेटियों को बंद कर दिया गया था| इतना ही नहीं पार्टी अध्यक्ष के समर्थन में कई राज्य के विभिन्न स्तरों के 40 से अधिक पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था | गुरुवार को कांग्रेस के विधि एवं आरटीआई सेल के प्रमुख विजय तन्खा ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह चाहते है कि राहुल गाँधी पार्टी का पुनर्गठन करें|

सोमवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की सभी लोक कमेटियों को भंग कर भी दिया गया है| इधर मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ राहुल गांधी से मिले और उन्होंने कहा कि वह हार के लिए जिम्मेदार है| अब देखना होगा कि एक तरफ जहां युवा नेता गण ने सीनियर लीडरशिप पर इस्तीफे के ज़रिये दबाव बनाया है तो ऐसे में क्या सीनियर नेता गण पद से चिपके रहेंगे या इस्तीफा देंगे? जो भी है कांग्रेस इस्तीफा ड्रामा अपने आप में एक रोजमर्रा का तमाशा होता जा रहा है जो कि राजनीति में शायद ही कभी देखने को मिला हो|

 

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस का नाम बदलकर इस्तीफा नेशनल कांग्रेस करने का दिया सुझाव

Related posts

Leave a Comment