स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ?Economy News Trending 

स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ? बीस सालो में दूसरी बार हुआ ऐसा बदलाव

स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ? : ब्लैक मनी का मुद्दा भारत में हमेशा से प्रासंगिक था और रहेगा| स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीय लोगों और उपक्रमों का जमा धन 2018 में करीब 6% घटकर 95.5 करोड़ स्विस फ्रैंक यानी करीब 6757 करोड रुपए रह गया है|

यह आंकड़ा 20 साल में दूसरी बार सबसे कम हुआ है| इनमें स्विजरलैंड के बैंकों में भारतीय शाखाओं के जरिए जमा धन भी शामिल है| इससे पहले 1995 में यह आंकड़ा 72.3 करोड़ स्विस फ्रैंक था| स्विट्जरलैंड ने 1987 से आंकड़ों को जारी करना शुरू किया है| 2016 में यह आंकड़ा सबसे निचले स्तर 67.5 करोड़ स्विस फ्रैंक था|

स्विस नेशनल बैंक – एसएनबी ने बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी| ज्यूरिक स्थित स्विजरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण द्वारा जारी वार्षिक बैंकिंग आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंकों में सभी विदेशी ग्राहकों का कुल जमा धन भी 2018 में 4 फ़ीसदी घटकर 1400 अरब स्विस फ्रैंक यानी 99 लाख करोड़ रुपए रह गया| हालांकि बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटेलमेंट बीआईएस के गंतव्य के हिसाब से बैंकिंग सांख्यिकी के अनुसार स्विस बैंकों में भारतीय लोगों का जमा धन 2018 में अधिक यानी 11 फ़ीसदी तक घट गया है|

सट्टा बाजार में सटोरियों की पहली पसंद बनी भारतीय क्रिकेट टीम

स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ? : यह अधिक विश्वसनीय उपाय है

भारत और स्विट्जरलैंड की सरकार ने पिछले साल कहा था कि बैंकों में जमा धन के आकलन का यह अधिक विश्वसनीय उपाय है| एसएनबी के अनुसार स्विट्जरलैंड के बैंकों की भारतीय ग्राहकों के प्रति कुल देनदारी के आंकड़ों में भारतीय ग्राहकों के स्विस बैंकों में जमा कुल कोष को लिया गया है|

इसमें लोगों, बैंकों और उपक्रमों का जमा धन शामिल है| इसमें भारत में स्विट्जरलैंड के बैंकों का डेटा और साथ में देनदारी आंकड़े भी शामिल है|

हालांकि एक बात जानने वाली है कि इनसे भारतीयों के स्विट्ज़रलैंड में जमा काले धन का कोई भी संकेत स्पष्ट रूप से नहीं मिलता है जिसको लेकर काफी डिबेट अक्सर होती रहती है| इस आधिकारिक आंकड़ों वाली रिपोर्ट में वह धन भी शामिल नहीं है जो प्रवासी भारतीयों ने स्विट्जरलैंड के बैंकों में अन्य देशों के कार्यों के रूप में जमा कराया है|

एचएनबी के आंकड़ों के अनुसार 2017 में भारतीय ग्राहकों के प्रति स्विजरलैंड के बैंकों की देनदारी 50% से अधिक बढ़कर 1.1 अरब फ्रैंक यानी ₹7000 करोड़ तक पहुंच गई| इससे पिछले 3 साल में गिरावट आई थी| जबकि 2018 में यह राशि घटकर 95.47 करोड स्विस फ्रैंक पर आ गई| यह दो दशक में स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के जमा रकम का दूसरा निचला स्तर है| कुल मिलाकर एक बात तो साफ है कि स्विट्ज़रलैंड अब ब्लैक मनी के लिए पसंदीदा जगह बिल्कुल नहीं रही है और यहां पर घटता जमा धन इस बात को साफ जाहिर करता है|

 

सरकारी कंपनी नीलामी 2019 सरकार ढूंढ रही है इन कंपनियों के लिए खरीददार

Related posts

One Thought to “स्विट्ज़रलैंड में भारत ब्लैक मनी कितनी हैं ? बीस सालो में दूसरी बार हुआ ऐसा बदलाव”

  1. That is an exciting offers because of win. indiaalive.in
    http://bit.ly/2KvMbbu

Leave a Comment