Breaking News 

सारा, अर्जुन के फर्जी अकाउंट से भड़के सचिन तेंदुलकर, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया पर बन रहे फर्जी अकाउंट से खासे नाराज चल रहे हैं. दरअसर अर्जुन ओर सारा के नाम से ट्विटर पर चल रहे फर्ची अकाउंट को लेकर सचिन परेशान हैं. इस मामले में उन्होंने ट्विटर से दो टूक कहा है कि ट्विटर पर उनके बच्चों (अर्जुन और सारा) के नाम से कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं जबकि वो दोनों ट्विटर पर हैं ही नहीं और जल्द से जल्द सारे फर्जी अकाउंट बंद करें

सचिन ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर से अर्जुन और सारा से जुड़े हुए सभी फर्जी अकाउंट को हटाने की अपील की है. सचिन ने एक के बाद एक लगातार 2 ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जग जाहिर किया. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “मैं लगातार इस बात को दोहराता रहता हूं कि मेरे बच्चे (सारा और अर्जुन) ट्विटर पर नहीं हैं. मैं ट्विटर से अपील करता हूं कि वो इस तरह के सारे अकाउंट को जल्द से जल्द डिलीट करे

Related posts

Leave a Comment