लोकसभा चुनाव में दुनिया की सबसे छोटी महिला ने वोट डालकर दिया संदेश
हमारे देश में लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों का दंगल शुरू हो चुका है। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव समाप्त हुआ। प्रथम चरण के चुनाव के दौरान देश भर के पोलिंग बूथों में अनेक तरह की घटनाएं घटित हुई। कहीं पर चुनाव अधिकारियों और लोगों के बीच बहस हुई तो कहीं पर लोग पोलिंग बूथ पर पत्थर फेंकते हुए नजर आए। मगर इन सबके बीच प्रथम चरण का चुनाव बिना किसी बाधा के सकुशल संपन्न हो गया। अगले चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होना है। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति अमगे ने वोट डाला। लोकतंत्र के इस पर्व में वोट डालकर ज्योति अमगे ने देश भर के लोगों को चुनाव में मत डालकर मतदान करने का संदेश दिया।
ज्योति आमगे बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फैन हैं। उन्हें बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्में देखना भी बहुत पसंद है। उन्होंने हॉलीवुड हॉरर शो फ्री शो मे काम भी किया है। यही नहीं उनके ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। ज्योति की सलमान खान से मुलाकात बिग बॉस 6 के दौरान हुई थी। जब वह इस शो में एक गेस्ट कंटेस्टेंट बन कर आई थीं। मगर वह इस शो को जीतने में नाकामयाब रही।
ज्योति आमगे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे छोटी महिला के रूप में दर्ज है। उन्हें बिग बॉस 2012 में भी देखा गया था। ज्योति ने चुनाव के बाद अपनी उंगली दिखाते हुए फोटो फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की थी। ज्योति ने बाहर आकर कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि वह घर से बाहर निकल कर जाएं और मतदान करें। आगे वह मतदान करें, उसके बाद सभी कामों को करें। ज्योति की लंबाई 61.95 सैंटीमीटर या 24.7 इंच है। ज्योति की इतनी कम लंबाई एक हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से हुई। यह कोई पैतृक बीमारी नहीं है।
ज्योति नागपुर की है और नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के नाना पटोले से है। 2014 में नाना पटोले ने भंडारी गोंदिया सीट से जीत दर्ज की थी। मगर उस समय वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। अब वह इस्तीफा देकर कांग्रेस में आ चुके हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



