Bollywood Entertainment Featured Article 

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’का गाना हुआ लीक

हम बात करने जा रहे हैं इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान के बारे में
वैसे तो भाई जान जो भी काम करते हैं उनकी ऑडियंस को जरूर पसंद आता है, लेकिन इस बार भाई जान ने कुछ ऐसा कर दिया या फिर अनजाने में उनसे हो गया। जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।

दरअसल, सलमान इस समय अपने सुपर डुपर हिट फिल्म ‘दबंग 3’ का टाइटल ट्रेक शूट कर रहे हैं। लेकिन समस्या यह है कि उनका यह टाइटल सॉन्ग वाला वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। जी हां, हाल ही में हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी शूटिंग नर्मदा नदी के घाट पर की जा रही है।

फैंस के अनुसार इसमें सलमान का लुक लोगो को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। किसी का कहना है कि सलमान को अपना वजन कम करना चाहिए! वह बुरे लग रहे हैं। कोई कहता है कि किसी ने यह नोटिस किया कि सलमान डांस कर सकते है कि नहीं! तो किसी के अनुसार सलमान के डांस मूव्स इम्प्रेससिवे नहीं है।


बताते चलें कि दबंग 3 में सलमान खान चुलबुल पांडे का सिग्नेचर स्टेप फॉलो करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नीली शर्ट, नीली जींस पहने भाई जान का बैक लुक दिखाई दे रहा है और इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं वांटेड से भाई जान की जिंदगी को एक नया आयाम देने वाले इंडस्ट्री के जाने-माने डांसर, एक्टर और डायरेक्टर ‘प्रभु देवा’। इन दिनों भाई जान अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ अपनी अदाए बिखेरती नज़र आएँगी।

Related posts

Leave a Comment