सोशल मीडिया पर मां के साथ सलमान खान ने शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड के जाने -माने सुपरस्टार सलमान खान तो लगभग सभी लोग परिचित है। जिनकी फिल्मों को भी लोग खूब पसंद करते है। तो ऐसे में सलमान खान अपनी मां सलमा खान को बहुत मानते है। जिस बात का अंदाजा आपको उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों को देख कर लगाया जा सकता है। वहीं, सलमान खान अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। वह अपनी मां के साथ हर खास पल बिताना पसंद करते हैं। जहां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। जहां उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। जो इस समय सोशल मीडिया खूब तेजी से वायरल हो रही है।
मां बेटे का होता है अनोखा रिश्ता
वैसे तो सभी जानते है कि मां का बेटे से और बेटे का मां से यह दुनिया का एक अनोका रिश्ता रहता है। जिसे कोई नहीं समझ सकता है। सलमान खान भी अपनी मां के बहुत करीबी हैं। वो अपनी मां के बिना एक पल नहीं रह सकते। ऐसे में सलमान ने अपनी मां के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी मां की गोद में लेटे हुए दिखाई दे रहे है।
कैप्शन में लिखी ये बातें
आपको बता दें कि सलमान खान ने मंगलवार के दिन अपनी मां सलमा खान के साथ एक खास फोटो शेयर की। जिसमें वो उनकी गोद में सिर रखकर लेटे हुए दिख रहे है। वहीं, सुंदर सी तस्वीर को उन्होंने कैप्शन भी दिया है। जिसमें वह लिखते है ‘मां की गोद… जन्नत।” फोटो पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों में उनकी तस्वीर वायरल हो गई। जहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। हालांकि, सलमान अपने परिवार को भी काफी अहमियत देते है। जहां इससे पहले वह मदर्स दे पर उन्होंने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर की थी। वहीं, अभी आने वाले दिनों सलमान की कई फिल्में भी लाइन में लगी हुई है।

