नशे मेंEntertainment News 

नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई ये अभिनेत्री

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, दरअसल अंदर से उतनी ही जीतोड़ मेहनत करने वाली भी है। बॉलीवुड में बड़े बड़े सितारों के घर अक्सर रॉयल पार्टियां होती रहती हैं और इसी बीच वहां पर उपस्थित हुए अभिनेता अभिनेत्री शराब का भी सेवन करते हैं, और कई अभिनेत्री आपको शराब के नशे में पहले भी दिखी होंगी और अब एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जिसमें एक अभिनेत्री शराब के नशे में पकड़ी गईं हैं।
गाली-गलौच का वीडियो हो रहा है वायरल – 
कहते हैं कि बॉलीवुड की छोटी मोटी हस्तियां भी जब सफलता के चरम पर पहुंच जाती हैं तो वह अपने पुराने समय को भूल जाते हैं, जिसमें वह जी तोड़ मेहनत करते थे और उन्हें हर किसी के इज्ज़त की फिक्र होती थी, लेकिन पैसे का ख़ुमार चढ़ते ही यह हस्तियां अपना भूतकाल भूल जाती हैं और यही वजह है कि जब नशे में गाड़ी चलाते हुए कैलेंडर गर्ल्स की एक्ट्रेस रूही सिंह को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया।
बीती रात कल 2:00 बजे रूही सिंह को जब पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उन्होंने गाड़ी तो रोकी लेकिन उसके बाद वह पुलिस वालों से लगातार बदतमीजी करने लगीं। रूही सिंह की बदतमीजी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने पुलिस वालों से गाली गलौच देकर भी बात करना शुरू कर दिया, तब पुलिस को पता लगा कि रोहित सिंह नशे में हैं,
और वह शराब के नशे में गाड़ी चला रही हैं, हालांकि पुलिस वालों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन रूही सिंह लगातार पुलिस वालों पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती रहीं और उसके बाद पुलिस को रोहित सिंह के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा।
गौरतलब है कि यह मामला लिंकिंग रोड का बताया जा रहा है जब रूही सिंह अपने दो दोस्तों के साथ किसी पार्टी से लौट रहीं थीं उसी दौरान वह किसी ऐसे रेस्टोरेंट के पास रुकीं जहां उन्हें  वॉशरूम जाना था लेकिन रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वहां से उन्हें जाने के लिए बोला गया, पर वो लोग बदतमीजी पर उतारू हो गए
और रेस्टोरेंट का दरवाजा जोर जोर से पीटने लगे। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने रूही सिंह के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन रूही सिंह को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Summary
नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई ये अभिनेत्री - India Alive
Article Name
नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई ये अभिनेत्री - India Alive
Description
और कई अभिनेत्री आपको शराब के नशे में पहले भी दिखी होंगी और अब एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जिसमें एक अभिनेत्री शराब के नशे में पकड़ी गईं
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment