” दे दे प्यार दे ” फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, ऐसे दिखे अजय देवगन
अजय देवगन की अगली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के लिए आज ट्रेलर रिलीज हो गया है जी हां हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की अगली आने वाली फिल्म ” दे दे प्यार दे ” के बारे में जिसमें अजय देवगन के अलावा बॉलीवुड की दो मंझी हुई अदाकारा भी शामिल हैं जिसकी वजह से ” दे दे प्यार दे ” फिल्म को कई मायनों में महत्वपूर्ण रूप से देखा जा रहा है ” दे दे प्यार दे ” फिल्म मई महीने में रिलीज होगी।
रकुल प्रीत सिंह और तब्बू भी हैं इस फिल्म में –
दे दे प्यार दे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, एवं तब्बू के साथ अजय देवगन इकलौते अभिनेता हैं जो दोनों अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। साथ ही साथ इस फिल्म की खासियत रोमांटिक-कॉमेडी के रूप में रिलीज होगी जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रही हैं। फिलहाल ट्रेलर से यह फिल्म कॉमेडी से लबालब फिल्म के रूप में दिखाई दे रही है।
दे दे प्यार दे फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन तब्बू के पति के रूप में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इस ट्रेलर में अजय देवगन की दो पत्नियां होंगी और उनकी गर्लफ्रेंड के रूप में रकुल प्रीत सिंह किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ट्रेलर में फिल्म की कहानी का एक हिस्सा दिखाया गया है जिसमें एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का एक युवती के साथ प्रेम संबंध को दिखाया गया है। जिसकी वजह से यह फिल्म आज के उस दौर को छूने की कोशिश कर रही है, जहां 50 वर्ष के लोग 25 और 28 वर्ष की लड़कियों के साथ शादी कर रहे हैं।
दे दे प्यार दे फिल्म लव प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। वहीं यह फिल्म आकिव अली के द्वारा निर्देशित भी कई गई है और इसे एडिट भी आकिव अली ने किया है। वहीं इस फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन अपनी पुरानी फिल्म फूल और कांटे के एक स्टंट सीन को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म मई महीने में 17 तारीख़ को रिलीज होगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

