सफेद तिल के क्या होते हैं अनोखे फायदे?
सफेद तिल के नियमित उपयोग से हमें कई तरह के अनोखे फायदे मिलते हैं। सफेद तिल के सेवन से हमें स्किन संबंधी बीमारियों से निजात मिलती है। विशेष तौर पर स्किन इंफेक्शन होने पर इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस तिल तेल काफी गाढ़ा होता है अतः इसका चेहरे पर उपयोग करने से चेहरे से झुर्रियां, एक्ने के साथ-साथ खुले हुए रोम छिद्रों को को बंद करने में भी सहायक होता है।
जरूर पढ़ें – टमाटर के उपयोग से पाए ऑयली स्किन से छुटकारा
इस तिल में डिटॉक्सिफिकेशन गुण मौजूद होता है। यह गर्म होती है इसलिए हमारे यहां इसका सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है। शरीर में सूजन की समस्या होने पर भी तिल का सेवन काफी आराम देय होता है। इसका सेवन करने से कफ की समस्या से भी मुक्ति दिलाता है। यह पौष्टिक पूर्ण होता है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा की अनुभूति होती है। मासिक धर्म के दौरान हो रही पीड़ा से निजात पाने के लिए यह रामबाण का कार्य करता है। मासिक धर्म के 5 दिन पूर्व ही तिल को कूटकर उसका काढ़ा बनाकर पीने से काफी लाभ होता है। इसका सेवन करने से मासिक धर्म के दौरान पेनकिलर लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सर्दियों में हाई बीपी के पेशेंट के लिए इसका सेवन रामबाण का कार्य करता है। आपको बता दें कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर तिल को खाना शुभ माना जाता है। हार्ट पेशेंट के लिए भी इसका सेवन काफी लाभदायक होता है क्योंकि यह हार्ट की मांसपेशियों को ताकत देने का कार्य करता है। तिल का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है साथ ही गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ा देता है। तिल का सेवन हारमोंस को बैलेंस करने मे सहायक होता है। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के लिए इस तिल का सेवन काफी फायदेमंद होता है वह चाहे फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हो या अन्य किसी तरह के कैंसर से।

