चुनाव में वोट देने को लेकर अनुपम खेर और स्वरा भास्कर के बीच में ट्विटर पर छिड़ी जंग
चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में हर सेलीब्रिटी अपनी-अपनी विचारधारा के अनुरूप पार्टी का चयन कर रहा है और या तो उसके लिए प्रचार करता है या फिर लोगों से वोट देने की सोशल मीडिया पर अपील करता है। ऐसे कई सेलिब्रिटी सामने आए हैं। विवेक ओबरॉय को भाजपा का स्टार प्रचारक बनाया गया है तो बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील कर रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड गलियारों से खबर आई कि 600 लोग जो कि बॉलीवुड के जुड़े हुए उन्होंने पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी को वोट ना देने की अपील की है। जिसको लेकर अनुपम खेर ने उन पर निशाना साधा और उसका जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर ट्वीट किया है।
बॉलीवुड के लोगों द्वारा खुला खत लिखे जाने को लेकर अनुपम खेर ने उसका निरीक्षण करते हुए टि्वटर पर जवाब दिया। जिस पर अनुपम खेर के जवाब पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अनुपम खेर की बात का जवाब देते हुए कहा कि यदि आप मौजूदा सरकार से सहमत हो सकते हैं तो आप ऐसा क्यों समझ रहे हैं कि दूसरा व्यक्ति भी सरकार से सहमत ही हो। इस पर अनुपम का दोबारा ट्वीट आया और उन्होंने कहा कि प्रिय सोनी जी यह एक ऑब्जर्वेशन था ऑब्जेक्शन नहीं।
स्वरा भास्कर ने भी अनुपम खेर का जवाब देते हुए कहा कि डेमोक्रेसी है सर। इसमें कोई भी किसी को भी वोट ना देने की अपील कर सकता है। इस पर अनुपम खेर ने भी जवाब देते हुए कहा कि मैं बिल्कुल सहमत हूं। मगर किसी दूसरे के ऐसा करने पर उसे असहिष्णु ना कहा जाए।
अनुपम खेर ने से पहले ट्विटर पर लिखा था कि मेरे देश की संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार के खिलाफ कुछ लोग पत्र लिखकर उसको वोट ना करने की अपील कर रहे हैं और विपक्ष के कैंपेन का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता की जय भी लिखा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



