कांग्रेस पार्टीElections 2019 Featured Article 

लोकसभा 2019 के लिए कांग्रेस के प्रचार की टैगलाइन रहेगी ‘अब होगा न्याय’

कांग्रेस की 1 साल में ₹72000 वार्षिक महिलाओं के खाते में डालने वाली न्याय योजना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। कुछ लोगों को इस पर भरोसा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जनता इसे केवल एक चुनावी जुमला भी मान रही है। मगर कांग्रेस पार्टी अपनी न्याय योजना को लेकर काफी आश्वस्त है। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि लोग उसकी इस न्याय योजना के कारण उसे वोट डालेंगे। इसी कारण कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अब होगा न्याय उसकी टैगलाइन रहेगी।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि कुछ राज्यों में मिनिमम बैलेंस स्कीम की इस न्याय योजना को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इसीलिए कांग्रेसी से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कांग्रेस के क्रिएटिव मीडिया वर्क के लिए बेंगलुरु की एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने परसेप्ट के नाम की कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार के लिए और गोल्डन रैबिट नाम की कंपनी को क्षेत्रीय स्तर पर प्रचार के लिए चुना गया है। वहीं कांग्रेस ने एक्टिव मीडिया कंपनी को रेडियो विज्ञापनों के लिए और खुशी एडवरटाइजिंग को सिनेमा विज्ञापनों के लिए चुना गया है। चुनाव जानकारों का मानना है कि कांग्रेस प्रचार के मामले में बीजेपी से पिछड़ दी हुई दिख रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने जमकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लेकर प्रचार किया था। जिसने 2014 में उसके जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस इस बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर अपने चुनाव प्रचार को लेकर काफी सतर्क नजर आ रही है। इसी कारण उसने सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचार के लिए अलग-अलग टीमें निर्धारित की है। जो कि कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस की न्याय इस स्कीम का भी जमकर प्रचार प्रसार करेगी।

Summary
लोकसभा 2019 के लिए कांग्रेस के प्रचार की टैगलाइन रहेगी 'अब होगा न्याय'
Article Name
लोकसभा 2019 के लिए कांग्रेस के प्रचार की टैगलाइन रहेगी 'अब होगा न्याय'
Description
कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अब होगा न्याय उसकी टैगलाइन रहेगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment