तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद: अब नाना ने किया पलटवार
तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद
तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है| तनुश्री ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है| तनुश्री का कहना है कि, नाना पाटेकर ने ‘हॉर्न ओके प्लीज” के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ किया था| इस मामले को और हवा तब लग गयी, जब कई बॉलीवुड सितारें भी इसपर अपना बयान देने लगें|
इसके विपरीत नाना पाटेकर के वकील शिरोडकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जिस तरह से तनुश्री ने झूठे आरोप लगाए हैं उसके लिए उनके खिलाफ हम क़ानूनी करवाई करने जा रहे हैं| तनुश्री के खिलाफ लीगल नोटिस भेजने की तयारी हो रही है| और तनुश्री को लगाए गए आरोप पर तुरंत माफ़ी मांगनी पड़ेगी|
यौन उत्पीड़न का आरोप
इस आरोप के बाद नाना पाटेकर बहुत दिनों तक चुप रहे| लेकिन अब सीधे तौर पे कहा है कि हम इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है| नाना पाटेकर ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप सरासर झूठ है| और वो इसका खुलकर सामना करेंगे| तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर नाना ने कहा कि, हम इसपर कुछ नहीं बोलेंगे| तनुश्री के खिलाफ सीधी करवाई करेंगे | इस बाबत वो अपने वकीलों से बात कर रहे है|
10 साल पहले तनुश्री ने कई लोगों के सामने नाना के द्वारा छेड़े जाने का आरोप लगाया था| नाना पाटेकर को यह बात समझ नहीं आ रही है कि तनुश्री क्या चाहती है, और उनके ऊपर ये आरोप क्यों लगा रही है? नाना ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि, वो मेरे ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप कैसे लगा सकती है, जबकि सेट पर 50 -100 मौजूद थे|
नाना ने तनुश्री के इस आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए अपने काम में लगे हुए है| जहां रिचा चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, और स्वरा भास्कर जैसे सितारे तनुश्री के पक्ष में खड़े हैं वहीं उस फिल्म के निर्देशक राकेश सारंग और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य सहित कई लोगों ने नाना पाटेकर के पक्ष में बयान दिया हैं|


