वोडाफोन आइडिया 7 – 8 गुना बढ़ाएगी अपना डाटा टैरिफ
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया अपना डाटा टैरिफ 7 से 8 गुना बढ़ाने की मांग कर रही है। एजीआर भुगतान को लेकर कई बार कारोबार बंद करने की आशंका जता चुकी vodafone-idea ने आप सरकार से टैरिफ बढ़ाने के लिए गुहार लगाई है। वोडाफोन आइडिया कंपनी पर 50,000 करोड रुपए से ज्यादा एजीआर बकाया है। कंपनी ने अब तक दूरसंचार विभाग को महज 3,500 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी सभी टेलीकॉम कंपनियों को जल्द से जल्द बकाया चुकाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि वह इतना ज्यादा बकाया चुकाने की स्थिति में नहीं है। वहीं एयरटेल ने कुछ दिनों पहले ही एजीआर (समायोजित सकल आय) का भुगतान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये जमा कराए थे। ब्याज एवं पेनल्टी पर 3 साल की छूट के साथ कंपनी बकाया चुकाने के लिए 18 साल का वक्त मांग रही है।
जरूर पढ़ें – कभी खुद से मिल लिया करो कभी-कभार
आपको बता दें कि मौजूदा स्थिति में आउटगोइंग कॉल की दरें ज्यादातर प्लान में निशुल्क हैं। मौजूदा स्थिति में अभी कनेक्शन चार्ज के रूप में ₹35 देने होते हैं। वर्तमान समय में 1GB डाटा 4 से ₹5 में मिलता है। जबकि कंपनी चाहती है कि डाटा टैरिफ को न्यूनतम ₹35 प्रति जीबी कर दिया जाए। साथ ही कॉल पर कम से कम 6 पैसे प्रति मिनट की दर हो जाए। कंपनी का कहना है कि दरों में इस बढ़ोतरी के बाद व राजस्व के उच्च स्तर पर पहुंच जाएगी जो 2015-16 में वोडाफोन और आइडिया के अलग अलग राजस्व का जोड़ था। कंपनी ने ये मांगें ऐसे समय की है जब वह पहले ही पिछले तीन महीने के भीतर मोबाइल सेवाओं की दरें 50 प्रतिशत तक बढ़ा चुकी है।वोडाफोन-आइडिया ने 8,000 करोड़ रुपये के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिफंड की भी मांग की है।

