Heropanti 2News 

Heropanti 2 : जबरदस्त एक्शन के साथ टाइगर अपना जलवा दिखाने को फिर से तैयार

बॉलीवुड के सुपर एक्शन हीरो और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी अब इंडस्ट्री में अपना पैर जमा लिया है। बात दें कि साल 2014 में फ़िल्म हीरोपंती के साथ अपना डेब्यू करने वाले टाइगर अब बहुत ही जल्दी इस फ़िल्म के सीक्वल (Heropanti 2) में नजर आने वाले हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्टर शेयर करते हुए कर दी है।

एक्शन पैक्ड फ़िल्म होगी Heropanti 2

अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती में टाइगर ने एक साधारण से लड़के का किरदार निभाया था जिसमे उनकी एक्ट्रेस कृति सेनन थीं। हालांकि फ़िल्म के सीक्वल में वो इस बार सूट-बूट पहने एक माचो में कई तरह नजर आएंगे। आने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जो पोस्टर उन्होंने शेयर किया है जिसमे उनके चारो तरफ ढेर सारी बंदूकें हैं और वो ब्लैक सूट पहने हुए दूर से आते दिख रहे हैं।

पोस्टर के अनुसार दुनिया उन्हें मरा हुआ देखना चाहती है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने साथ मे यह भी लिखा है, ‘ये करे लिए खास है, साजिद सिर के साथ एक और फ्रेंचाइजी को आगे ले काटे हुए मुझे क़ाफी खुशी हो रही है।’

आप देख सकते है कि एक अन्य पोस्टर में वो शहर के एकदम बीचो बीच खड़े नजर आ रहे हैं और हर तरफ से तेज रफ्तार में गाड़ियाँ उनके नजदीक से गुजर रही हैं। टाइगर के एक हाथ में गन है तो दूसरे की मुट्ठी बंद है। आपकी जानकरी के लिए बताते चलें कि फिल्म हीरोपंती 2 को डायरेक्टर अहमद खान बना रहे हैं वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस करेंगे. बताया जा रहा है की यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी।

इससे पहले टाइगर फिल्म बागी 3 में भी अपने किरदार से दर्शकों का दिल जितने के लिए तैयार हैं और उनकी इस फिल्म में भी टाइगर ने अहमद खान के साथ मिलकर काम किया है। फिलहाल तो यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है जो की 6 मार्च को सिनेमाघरों में आ जाएगी, फिल्म में श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे जैसे लोकप्रिय स्टार मौजूद हैं।

Related posts

Leave a Comment