ईद के दिन खूब हुआ बवाल, जगह – जगह हुई ऐसी घटनाएं
कल ईद का त्यौहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को मिठाई और सेवइयां खिलाकर इस त्यौहार का जश्न मनाया। सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया और न्यूज़ में भी यही चर्चा छाई रही कि आज ईद का त्यौहार है और लोग इसे हर्ष उल्लास और भाईचारे के साथ मना रहे हैं लेकिन शाम होते-होते ईद की ऐसी तस्वीरें सामने आई जो शर्मनाक रही। जी हां ईद के दिन बवाल की तस्वीरें शाम तक वायरल होने लगी और धीरे-धीरे अब यह ट्विटर पर ट्रेंड भी बन गया है कि ईद के दिन जगह-जगह ऐसी घटनाएं हुई जिन्होंने इस त्यौहार को शर्मसार कर दिया।
कहां-कहां हुआ बवाल –

ईद के दिन बवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है आज 6 जून को ट्विटर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंडिंग में #violenceonEid (वायलेंस ऑन ईद) ट्रेंड कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में भी नमाज के बाद अकीदतमंदों के द्वारा जो तस्वीर पेश की गई उसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान हो गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों के द्वारा सड़कों पर गुजर रही गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया गया और आने जाने वाली बसों के शीशे को भी चकनाचूर कर दिया गया एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो दिल्ली की बसों में तोड़फोड़ की हैं।
भारतीय जनता पार्टी है नेता ने ओवैसी पर लगाया आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप
जी हां ईद के दिन बवाल की तस्वीरों में दिल्ली की बसों में की जाने वाली तोड़फोड़ का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है इसमें दिल्ली की आईएसबीटी एसी बसों के शीशों को लाठी-डंडे और ईंट से तोड़ा जा रहा है और वहां पर दूर-दूर तक इसकी सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों की कोई मौजूदगी नहीं देखी गई। त्योहार के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी हुई और पुलिस तमाशबीन बनकर सब कुछ चुपचाप देखती रही। ईद के दिन बवाल किया तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर इस तरीके की घटनाओं पर पुलिस ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया ?
Clashes in #Srinagar on the day of #Eid also! pic.twitter.com/vfcJ79aOHn
— Fahad Shah فهد شاه (@pzfahad) June 5, 2019
2019 में अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को पछाड़ आगे निकल जाएगा भारत
शाम तक जम्मू कश्मीर के मेन चौक से भी एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ जब नमाज के बाद वहां पर कुछ युवाओं के द्वारा पत्थरबाजी शुरू की गई इस दौरान घाटी में जाकिर मूसा और बुरहान वानी के पोस्टर भी लहराए गए। ईद के दिन बवाल की यह तस्वीर भी काफी शर्मनाक रही क्योंकि पत्थरबाजों के द्वारा सेनाओं पर भी पत्थरबाजी की जा रही थी और जब वहां से पत्थरबाजों को भगाने की कोशिश की गई तो पत्थर बाज और भी ज्यादा तेजी से पत्थरबाजी करने लगे और पीछे नहीं हटे। ईद के दिन बवाल यहीं नहीं थमा और लगभग 2 घंटे तक लगातार घाटी में पत्थरबाजी चलती रही।
एक व्यक्ति ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अच्छी बियर का इंतजाम करने की मांग की
ऐसे में सवाल ये उठता है कि त्यौहार के दिन पर अगर ऐसे ही हिंसा लगातार होती रही और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता रहा तो सरकार इस पर कब एक्शन लीजिए और दोषियों को कानून तोड़ने का सबक सिखाएगी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

