2019 में अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को पछाड़ आगे निकल जाएगा भारत
पूरे विश्व की नजर इस समय भारत देश की ओर है क्योंकि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। हालांकि 2019 में पहले 3 माह में भारत की अर्थव्यवस्था में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या अब भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था नहीं रह गया। मगर यह सोचने का विषय है कि यह गिरावट केवल 3 महीनों का है। भारत में नया वित्त वर्ष अप्रैल से शुरू होता है। ऐसे में अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक फिर से भारत के अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ सकती है। दरअसल आईएचएस मार्किट ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट जारी की। जिसके अनुसार भारत 2019 में ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं 2025 तक भारत जापान को भी अर्थव्यवस्था में पीछे कर देगा।
यह कहती है रिपोर्ट
आईएचएस मार्किट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद भारत की आर्थिक वृद्धि सकारात्मक नजर आ रही है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि भारत 2019 में ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत का जीडीपी 2019 में $3000 पार कर जाएगा। इस तरह भारत 2025 में जापान की जीडीपी को भी पीछे छोड़ देगा। इस तरह वह एशिया प्रशांत महासागर की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके अलावा यह अनुमान लगाया गया है कि 2019 से 2023 के मध्य भारत की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की दर 7 फ़ीसदी के आसपास रहेगी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में अभी जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा 18% है। भारत सरकार ने इसे 25% करने का लक्ष्य लिया है। ऐसे में भारत में विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिवर्ष 75 लाख लोग जुड़ेंगे। जिससे भारत एशिया में आर्थिक मामले में नेतृत्व कर्ता होगा। वहीं भारत का हिस्सा वैश्विक जीडीपी की दर बढ़ाने में भी बहुत अहम होगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



