उत्तर प्रदेश में मानसून खेल रहा आंख मिचौली, कहीं बारिश तो लोग गर्मी से परेशानNews Trending 

उत्तर प्रदेश में मानसून खेल रहा आंख मिचौली, कहीं बारिश तो लोग गर्मी से परेशान

उत्तर प्रदेश में इस समय मॉनसून और बारिश आंख-मिचोली जमकर खेल रहा है। जहां देखा जाएं तो उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं तो कई इलाके अभी भी लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत 40 जिलों में हल्की बारिश हुई है।

खास बात

वहीं, राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से जमकर बारिश का सिलसिला चला। जहां राजधानी लखनऊ में बुद्धवार के दिन काले बादल छाए हुए है। बीते कई दिनों से तपती गर्मी से परेशान लोग झूम उठे। इसी क्रम में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यो में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में हो सकती है हल्की बरसात

हालांकि, मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार के दिन भी बादल छाए रहेंगे। जिससे हल्की बरसात होने की संभावना दिख रही है। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना नजर आ रही है। जिससे लोगो को राहत मिलेगी।

इन जिलों में होगी मध्यम बारिश

दरअसल, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बाराबंकी, बहराइच समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि मानसून की रफ्तार अब थोड़ी कमी आएगी। हालांकि इस बीच हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

Related posts

Leave a Comment