उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा, पढ़िये खबरNews Trending 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा, पढ़िये खबर

आज बुद्धवार के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद वाराणसी दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह शाम 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पूर्व वह गाजीपुर और चंदौली जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्टर से हवाई दौरा करेंगे। वहाँ से लौटते समय यहां भी हवाई सर्वेक्षण करते हुए वह बीएचयू पहुंचेंगे।

खास बात

फिर इसके बाद वह बीएचयू से सड़क मार्ग से वह अस्सी घाट आएंगे। यहां एनडीआरएफ की मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। जहां तत्पश्चात अस्सी स्थित गोयनका संस्कृत विद्यालय में बने राहत केंद्र का जायजा लेंगे और बाढ़ राहत पीड़ितों से मिलकर उन्हें सामग्री भी वितरित करेंगे।

रात्रि काशी में होगा प्रवास

हालांकि, सीएम दौरा करने के बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद शाम 7 से लेकर 8 बजे तक विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम योगी का रात्रि प्रवास काशी में ही होगा। बैठक के बाद वह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर भी दर्शन पूजन करने के लिए जा सकते हैं।

बाढ़ की चपेट में है कई जिले

बता दें कि इस समय बाढ़ से उत्तर प्रदेश के कई जिले यानि प्रयागराज, वाराणसी और अन्य शहर जो बाढ़ की चपेट में है। यहां कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। जिस कारण से लोग परेशान है। जहां लोगो को खाने-पीने की सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment