मुकेश अंबानी ने किया ऐलान, दिवाली पर इन शहरों में शुरू होगी JIO 5G सर्विसBreaking News Featured Article Knowledge News 

मुकेश अंबानी ने किया ऐलान, दिवाली पर इन शहरों में शुरू होगी JIO 5G सर्विस

जैसा कि आज यानी सोमवार के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का साल का सबसे बड़ा इवेंट 45 वीं एजीएम मुंबई में आयोजित की गई। जिसमें रिलायंस कंपनी के सीएमडी मुकेश अंबानी ने संबोधित करते हुए यह बड़ा ऐलान कर दिया कि रिलायंस जियो JIO की 5G वर्जन सेवा इस साल दिवाली पर लांच कर दी जाएगी। वहीं, अभी दिवाली पर सिर्फ इन शहरों में शुरू की जाएगी सर्विस।

बदल जाएगा वीडियो प्ले करने का तरीका

हालांकि, जानकारी के अनुसार शुरू में यह सुविधा मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो सिटी शहरों पर शुरू की जाएगी। वहीं, JIO 5G के बारे में आकाश आंबानी ने विस्तार से बताया। वहीं, आकाश के मुताबिक, JIO 700 मेगा हर्ट्ज का इस्तेमाल करेगी। इससे वीडियो प्ले करने का अनुभव पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। जहां इस मामले में JIO की सेवाएं अमेरिका और चीन में प्रदान की जा रही सेवाओं के समान हो जाएगी।

खर्च होंगे इतने लाख करोड़ रूपये

वहीं, इस JIO 5G की सर्विस के लिए कंपनी 2 लाख करोंड़ रूपये खर्च करेगी। बता दें कि इस समय पूरे देश में JIO की 4 जी सेवा का लोग खूब जमकर आनंद उठा रहे है। जहां JIO की इंटरनेट स्पीड की बात करें तो यह बहुत ही स्पीड प्रदान करता है। वहीं, JIO 5G  सर्विस आ जाने से वीडियों गाने या फिल्म बहुत तेजी से डाउनलोड हो सकेंगे। जिसकी कई गुना ज्यादा स्पीड होगी।

Related posts

Leave a Comment