विवेक कुमारNews 

हत्या की वारदात पर सियासी रोटी पकानी शुरू

लखनऊ में हुई हत्या के बाद आग पर अब सियासी रोटियां पकनी शुरू हो गई हैं। पीड़ित परिवार के घर बड़े बड़े राजनीतिज्ञ और नेताओं का ताँता लगने लगा है।  देश के लगभग सभी राजनेता  पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार का हाल-चाल लेने के लिए और सांत्वना देने के लिए पहुंचे वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम ) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी विवेक कुमार के घर जाकर उनका हालचाल लिया और हालात का जायजा लिया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक कुमार की हत्या कर दी गई थी । विवेक कुमार आई फोन की लॉन्चिंग होने के बाद अपने घर लौट रहे थे और इसी दौरान रास्ते में ही प्रशांत चौधरी जो उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं । उन्होंने उन पर गोली चला दी और गंभीर रूप से घायल होने के बाद विवेक कुमार की इलाज के दौरान ही मौत हो गई ।
विवेक कुमार हत्याकांड अब एक सियासी मोड़ ले चुका है सभी पार्टियां और पार्टियों के राजनेता अब इसे  एक चुनावी मुद्दा बनाकर अपने वोट बैंक को बढ़ाना चाहते हैं ।
विवेक कुमार तिवारी के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस  पार्टी का भी एक दल पहुंचा । जिसमें प्रमुख रूप से विधायक दीपक सिंह और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि  किशोरी लाल शर्मा और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता शामिल थे । उन्होंने परिवार से मिल कर परिवार को ढाँढस बंधाया कि  विवेक के हत्यारे को वह उचित सजा दिलाने में मदद करेंगे और साथ ही साथ केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग भी करेंगे ।  इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना ।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम ) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सुशासन नहीं है बल्कि यहां पर अब केवल बंदूक का राज है ।  उत्तर प्रदेश में अब किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था नहीं है ।  शासन नाम की कोई भी योगी के सरकार के कार्यकाल में नहीं है ।

Related posts

Leave a Comment