अरुण जेटलीNews हिन्दी लेख 

अरुण जेटली ने कांग्रेस को करार दिया राष्ट्रीय विध्वंसक

इन दिनों केंद्र सरकार प्राइवेट कंपनी आई ऐल ऐंड एफ एस को बचाने में लगी हुई  है। जब कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस विषय पर सवाल खड़ा किया गया तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सलाह दे दिया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने ही पार्टी के नेताओं से सीख लेनी चाहिए । उन्होंने फेसबुक के द्वारा एक पोस्ट किया  जिसका शीर्षक था ‘ राहुल गांधी के लिए उनके पार्टी नेता से सीख ‘। फेसबुक पोस्ट में ही अरुण जेटली ने कांग्रेस सरकार पार्टी को राष्ट्रीय विध्वंसक का नाम दे दिया।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ दिनों से प्राइवेट सेक्टर की एक कंपनी आई ऐल ऐंड एफ एस को लेकर केंद्र सरकार  के उठाए गए उचित कदमों को लेकर देश में केंद्र सरकार और प्राइवेट कंपनी के बारे में गलत सूचनाएं को प्रसारित करने में व्यस्त है । कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय विध्वंसक है ।
 कांग्रेस पार्टी ने एक कंपनी को उसके हाल पर छोड़कर फिर उसकी समस्याओं को पहले से ज्यादा और बढ़ाकर और अंत में पूरी तरह से अनियंत्रित कर दिया । कांग्रेस पार्टी भारतीय अर्थव्यवस्था को पूर्ण रूप से तहस-नहस कर देना चाहती है ।  कांग्रेस पार्टी का  देश को लेकर कोई दूरदर्शी सोच नहीं है । कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा जा सकता है कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें शासनकला और दूरदर्शिता का अभाव है ।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता के वी थामस के द्वारा मिली  चिट्ठी के संदर्भ को देकर लिखा है । इसमें केवी थॉमस ने आई ऐल ऐंड एफ एस  की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने तीन सुझाव दिए हैं ।
 थॉमस के द्वारा वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र में प्राइवेट कंपनी आई ऐल ऐंड एफ एस  की बड़ी बड़ी उपलब्धियां गिनाई गई है और केंद्र सरकार से अब गुहार लगाई गई है कि कंपनी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए गौरतलब है कि इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एचडीएफसी एलआईसी जैसे संस्थानिक निवेशकों से मदद लेने का भी सलाह दिया गया है ।

Related posts

Leave a Comment