रविंद्र जडेजा ने संजय मांजरेकर को दिया जवाब, कहा खिलाड़ियों का सम्मान करें
विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रविंद्र जडेजा का सिलेक्शन 15 सदस्य टीम के तौर पर किया गया था। मगर अब तक भारतीय टीम द्वारा खेले गए आठ मैचों में उन्हें एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद भी रविंद्र जडेजा अपनी फील्डिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। उन्हें मैच के बीच में चोटिल खिलाड़ियों के जगह पर जब भी फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतारा गया। उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर लोगों को काफी प्रभावित किया। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को लेकर एक बात कह दी। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने संजय मांजरेकर को जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा कि आप खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखें।
जडेजा और मांजरेकर के बीच यह है पूरा मामला
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच से पहले संजय मांजरेकर से यह पूछा गया कि खराब प्रदर्शन करने के बाद भी वह क्या कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल को टीम में शामिल करना चाहेंगे? इसका जवाब देते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि वह अनियमित खिलाड़ियों की जगह पर टीम में मुख्य गेंदबाजों और बल्लेबाजों को शामिल करना चाहेंगे। संजय मांजरेकर से यह भी पूछा गया कि वह रविंद्र जडेजा को टीम में लेना चाहेंगे या नहीं इस बात का जवाब देते हुए संजय मांजरेकर ने कहा कि रविंद्र जडेजा एक टेस्ट प्लेयर हैं। मैं खराब प्रदर्शन के बावजूद वनडे में कुलदीप और यजुवेंद्र चहल को ही चुनूंगा। मांजरेकर का यही जवाब रविंद्र जडेजा को रास नहीं आया।
जडेजा का मांजरेकर को करारा जवाब
संजय मांजरेकर के इस बयान को सुनने के बाद रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए रविंद्र जडेजा ने लिखा कि संजय मांजरेकर जी आपने जितने मैच खेले हैं मैंने अभी तक उससे दोगुना मैच खेले हैं और अभी भी खेल ही रहा हूं। उन खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखें जिन्होंने कुछ हासिल किया है। मैंने आपकी मुंह की बीमारी के बारे में काफी कुछ सुन रखा है। इससे पहले संजय मांजरेकर महेंद्र सिंह धोनी पर भी अपना बयान दे चुके हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



