धोनी के फैंसBreaking News Featured Article Sports 

धोनी को खेलते हुए देखने के लिए स्पेन से इंग्लैंड आए उनके फैंस

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट को अपने ही अंदाज में समझने के लिए जाना जाता है। धोनी क्रिकेट को इतनी बारीकी से समझते हैं कि उनके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय जल्दी से गलत नहीं होता। उनकी इस काबिलियत की मिसाल पूरी दुनिया देती है। यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी के फैंस पूरी दुनिया भर में फैले हुए हैं। आज हम आपको धोनी के कुछ ऐसे फैंस के बारे में बताएंगे जिन्होंने धोनी को खेलते हुए देखने के लिए स्पेन से इंग्लैंड तक की हजारों किलोमीटर की यात्रा की।

हजारों किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे इंग्लैंड

दरअसल जब भी हम स्पेन का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले फुटबॉल का नाम आता है क्योंकि स्पेन में फुटबॉल बहुत लोकप्रिय खेल है। ऐसे में स्पेन के कैनरी आईलैंड्स में रहने वाले राजेश रायसिंघानी और उनका परिवार क्रिकेट को काफी पसंद करता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी शर्लू और बेटे के साथ यहां पर आए हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ी को क्रिकेट खेलते देखना किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में ही उन्होंने इस मैच के लिए टिकट बुक कर आए थे। राजेश ने बताया कि उनका बेटा एक ऐसे खेल को पसंद करता है जो फुटबॉल से ज्यादा लंबे समय तक खेला जाता है। इसके बावजूद उनका प्यार क्रिकेट के प्रति कभी- कम नहीं हुआ। धोनी को मैच खेलता देखने के लिए उन्होंने स्पेन से इंग्लैंड तक का 3860 किलोमीटर का सफर तय किया।

भारतीय टीम ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

भारतीय टीम ने 2 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में उसे 28 रन से हराते ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारत दूसरी टीम बनी।

Summary
धोनी को खेलते हुए देखने के लिए स्पेन से इंग्लैंड आए उनके फैंस
Article Name
धोनी को खेलते हुए देखने के लिए स्पेन से इंग्लैंड आए उनके फैंस
Description
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्वकप में क्रिकेट खेलता देखने के लिए उनके फैंस स्पेन से इंग्लैंड तक का हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लंदन आए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment