19 साल की लड़की रात में सोते – सोते सुबह बन गई मां
आपने मां बनने के कई किस्सों को सुना होगा जिसमें आपने ऐसे किस्से भी सुने होंगे कि कोई महिला गर्भवती थी और उसे अस्पताल ले जाने के दौरान उसे रास्ते में ही बच्चा हो गया लेकिन अब हम आपको एक ऐसे वाक्ये से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसमें एक 19 साल की लड़की रात में सोते सोते अगली सुबह मां बन गई।
19 साल की लड़की 45 मिनट में ही बच्चे को दे दी जन्म –
जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मामले की जहां पर एक 19 साल की लड़की ने 45 मिनट में ही बच्चे को जन्म दे दिया, आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन यह घटना पूरी तरीके से सच है और इसको डॉक्टरों के द्वारा सामान्य भी बताया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला ब्रिटेन देश का है। जहां पर 19 साल की एम्मलुइस लेगेट नाम की लड़की जब सुबह सो कर उठी तो उसका बेबी बंप निकल आया था और उसे बिल्कुल भी समझ में नहीं आया कि रातों – रात अचानक से ये कैसे हो गया। लेगेट के घर वालों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का निर्णय किया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले, 45 मिनट के भीतर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया।
खास बात यह है कि लेगेट को इस दौरान कोई भी प्रेग्नेंसी के सिम्टम्स नजर नहीं आए और उसे प्रेगनेंसी टेस्ट करवाने का भी कोई विचार नहीं आया। हालांकि लेगेट पूरी तरीके से सुरक्षित है और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा पेट के पिछले हिस्से में बड़ा हो रहा था इस कारण उसे बेबी बंप नहीं निकला।
गौरतलब है कि डॉक्टरों के द्वारा इस स्थिति को पूर्णतः सामान्य बताया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं लेकिन इसमें परेशानी की कोई भी समस्या नहीं है। फिलहाल लेगेट भी इस मामले में ज्यादा परेशान नहीं है, क्योंकि उसे भी इस प्रक्रिया में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, जबकि अन्य औरतों को तकरीबन 9 महीने तक बच्चे को पेट में रखना पड़ता है और उन्हें डिलीवरी के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

