सलमान की बहन अर्पिताBollywood Entertainment Featured Article Interesting हिन्दी लेख 

सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के जीवन से जुड़ा यह राज, नहीं जानते होंगे आप

ये तो सब जानते है कि आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता, सलमान खान की बहन है। मगर आप सलमान की बहन अर्पिता के जीवन से जुड़ा वो राज नहीं जानते होंगे जो आज हम आपको बताने जा रहे है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि वास्तव में अर्पिता, सलमान की सगी बहन नहीं है। दरअसल सलमान के माता पिता ने अर्पिता खान को गोद लिया था। यक़ीनन आप भी सलमान की बहन अर्पिता की जिंदगी से जुड़े इस किस्से के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे। गौरतलब है कि सलमान के माता पिता हर रोज सैर करने के लिए बाहर जाया करते थे और सैर करते समय वो एक भिखारिन को हर रोज वही बैठे हुए देखते थे।

ये है सलमान की बहन अर्पिता के जीवन से जुड़ा बड़ा राज..

मगर एक दिन जब वो दोनों सैर करने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि उस भिखारिन को किसी कार ने टक्कर मार दी है। जिसके कारण उसकी मौत हो चुकी है। हालांकि इस दौरान उनकी नजर उस बच्ची पर भी पड़ी जो उस भिखारिन के पास बैठी काफी बुरी तरह से रो रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उस भिखारिन की बेटी कोई और नहीं बल्कि अर्पिता खान ही है। जिसे सलमान के माता पिता ने उसकी माँ के जाने के बाद गोद ले लिया था। जी हां जिस दिन उस भिखारिन की मौत हुई उसी दिन सलमान के माता पिता उस बच्ची को अपने साथ घर ले आएं थे। बस तभी से वह बच्ची सलमान खान और उनके घर के बाकी सभी सदस्यों के दिल के काफी करीब है।

बहरहाल सलमान खान की दरियादिली के बारे में तो हम सब जानते है, लेकिन उनके माता पिता की इंसानियत भी किसी से कम नहीं है। शायद उस समय सलीम खान साहब ने उस बच्ची को गोद लेकर इंसानियत की एक नयी मिसाल कायम की थी। गौरतलब है कि अर्पिता खान को गोद लेने के बाद उसे कभी इस बात का एहसास नहीं होने दिया गया कि वो उस घर की सदस्य नहीं है। यहाँ तक कि बाकी बच्चो से ज्यादा प्यार अर्पिता को ही दिया जाता था। जी हां शायद अर्पिता खान ने अपने पिछले जन्म में कुछ अच्छे काम किए होंगे जो उन्हें सलीम खान जैसे पिता मिले। जिन्होंने न केवल एक राजकुमारी की तरह उसकी शादी करवाई बल्कि उसे पढ़ा लिखा कर काफी काबिल भी बनाया।

बहरहाल सलमान की बहन अर्पिता के जीवन से जुड़ा यह राज अब सब के सामने आ चुका है, लेकिन फिर भी लोग आज भी अर्पिता को सलमान की बहन के रूप में ही जानते है।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के जीवन से जुड़ा यह राज- India Alive
Article Name
सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के जीवन से जुड़ा यह राज- India Alive
Description
आप भी सलमान की बहन अर्पिता की जिंदगी से जुड़े इस किस्से के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे। सलमान के माता पिता हर रोज सैर करने के लिए बाहर जाया करते थे|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment