उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड पर योगी का फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड व से राहगीरों व सड़क पर रहने वाले व गरीबों के हित में कार्य करने का फैसला लिया हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को कड़ी हिदायत दिया है कि उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीतलहर के कारण कोई भी व्यक्ति भोजन आश्रय चिकित्सा व वस्त्र की सुविधा के अभाव में ना राह पाए। अगर भोजन वस्त्र आश्रम चिकित्सा का अभाव होगा तो इस ठंड में उसकी मृत्यु हो सकती है ।
उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड पर योगी का फैसला
उन्होंने अफसरों को हिदायत दी है कि ऐसे लोग जिनको ठंड में आवश्यकता वाली चीजों की जरूरत है। उन्हें तुरंत उपलब्ध कराए जाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश के बाद सरकार का हर कर्मचारी व सरकार का हर विभाग सकते में आ गया है और उनके आदेश को पूर्ण करने के लिए कमर कस लिया है। सीएम के निर्देश देने के बाद राजस्व विभाग में कड़े कदम उठाए हैं। गरीब असहाय निराश्रित और कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए है ।
इस मामले को लेकर प्रमुख राज्य सचिव सुरेश चंद्र ने बताया कि निराश्रित असहाय लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराने के लिए फंडिंग की जा चुकी है। निराश्रित लोगों के लिए कंबल के लिए तकरीबन 20 करोड रुपए सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड से बचने के लिए गरीब असहाय निराश्रित लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए तहसील को लगभग ₹50000 उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिला अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि 1 दिसंबर तक असहाय निराश्रित लोगों को अपने जिले में चिन्हित कर लें इसके बाद आने वाले 15 दिसंबर तक कैंप लगाकर कंबल का वितरण भी प्रारंभ कर दें।
जिससे कि आने वाले ठंड में किसी को अगर कमल की जरूरत है तो वह प्राप्त करें और उसकी जान उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की वजह से ना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी व्यक्ति निशुल्क प्राप्त कर रहे हैं। उनका एक जिला स्तर पर नाम सुरक्षित रखा जाएगा।

