ये फल खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी, जानियें क्यों?
जैसा कि हम सभी जानते हैे कि फलों में फ्रुक्टोज़ यानि नेचुरल शुगर पाई जाती है। तो ऐसे में अगर आप फल के सेवन के बाद पानी पी रहे है तो इससे आपको पेट से संबंधी दिक्कत पहुंच सकती है। इसलिए, फल खाने से कम से कम एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पानी को पिएं।
पाचन तंत्र सही से नहीं करता काम
क्योंकि फल का सेवन करने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र सही तरह अपना काम नहीं कर पाता है। जिसके जो खाना आप खाते है उससे खाना सही तरह से पच नही पाता और एसिडिटी वाली समस्या बनी रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिन फलों में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती उन्हें खाने के बाद तुरंत बाद पानी को ना पिएं। क्योंकि इससे आपको पेट संबंधी दिक्कत परेशान कर सकती है। जिससे शरीर का पीएच स्तर भी खराब हो सकता है।”
खासी जुकाम की हो सकती है समस्या
एक बात का ध्यान रखिये कि मीठे फल खाने के बाद तुरंत पानी का सेवन ना करें। ऐसा करने से खांसी या जुकाम होने की दिक्कत हो सकती है। इसलिए एक बात का ध्यान रखे कि फल खाने के बाद कभी भी पानी का सेवन ना करें। आइये जानते है कौन से हो वो फल।
केले
केला एक ऐसा फल है जिसे खाने के बाद पानी का सेवन कदापि ना करें। केला खाने के बाद पानी का सेवन, खासकर ठंडे पानी के सेवन से डिस्पेशिया यानी गंभीर अपच जैसी समस्या हो सकती है। बता दें कि केले और ठंडे पानी में मौजूद विशेषताएं समान होती हैं। जो शरीर में टकराती हैं और अपच का कारण बनती हैं। केला खाने के बाद पानी पीने के लिए कम से कम 15-20 मिनट तक इंतजार के बाद कुछ पीएं।
अमरूद
दूसरे नंबर पर आता है अमरूद जिसे लोग खाते समय नमक, मिर्च लगाकर, अमरूद खाने का अपना आनंद होता है। सर्दियों में धूप में बैठकर नमक मिर्च के साथ अमरूद खाया जाए। तो स्वाद और भी अधिक बढ़कर आता है। वहीं, अक्सर नमक के साथ अमरूद खाने के बाद पानी पीने की इच्छा लोगी की होती है। एक बात का ध्यान रखिये कि अमरूद खाकर पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे पेट की दिक्कत हो सकती है।

