नए साल पर जनता को मिले ये तोहफे, अब बदल जाएगी आपकी लाइफ
नए साल यानि 2020 का आगाज हो चुका है और ये साल का दुसरा दिन है। ऐसे में कल यानि की साल की पहली तारीख को हर कोई इस नए वर्ष का धूमधाम से स्वागत किया जिस दौरान आम लोगों को एक साथ कई बड़े तोहफे भी मिले हैं। जी हां दरअसल आपको बता दें कि ये तोहफे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन समेत लोन और आधार से जुड़े हैं जो कि सरकार ने लोगों को दिए है, इतना ही नहीं इसके अलावा टीवी रिचार्ज को लेकर भी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने भी इससे संबंधित एक खुशखबरी दी है। तो आइए जानते हैं कि इस नए साल के उपलक्ष्य में सरकार ने आम लेागों के लिए दिए क्या-क्या तोहफे हैं..
नए साल पर जनता को मिलेंगे ये तोहफे

1. होम लोन में हुआ बदलाव
जी हां लोन वाले लोगों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी से SBI के होम लोन पर एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट (ईबीआर) की दरों में 0.25 फीसदी की कटौती हुई है। इतना ही नहीं अब SBI के होम लोन पर न्यूनतम ब्याज दर 7.90 फीसदी हो गई।
2. कैश समस्या से मिली राहत
यही नहीं ध्यान रहे कि SBI के ATM से अगर आप कैश निकालते हैं तो अब इसका भी तरीका बदल गया है। जी हां क्योंकिअब 10 हजार रुपये से ज्यादा के कैश ट्रांजैक्शन पर बैंक OTP जेनरेट करेगा जिसके जरिए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP बताना होगा।
3. ट्राई ने दी खुशखबरी
नए साल के आगाज के साथ ट्राइ ने आम लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। अब आप 130 रुपये में 200 चैनल देख पाएंगे। पहले केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में केवल 100 फ्री टू एयर चैनल मिलते थे। टैक्स मिलाकर के यह 154 रुपये के करीब बैठता है। इसमें से 26 चैनल्स केवल प्रसार भारती के होते थे। इसके अतिरिक्त अपने मनपसंद चैनल के देखने के लिए तय रकम का पेमेंट करना पड़ता है।
CAA पर कानून मंत्री की दो टूक, जानिये आखिर कहा क्या
4. निर्धारित हुआ रेलवे का हेल्पलाइन नंबर
जी हां तमाम तरह के नंबर से हम सभी परेशान हो जाते हैं, वहीं इस समस्या से निजात पाने के लिए 1 जनवरी से भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर एक्टिव है। कहने का मतलब ये है कि अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। अब आप सिर्फ 139 नंबर का इस्तेमाल कर रेलवे से जुड़ी हर समस्या का निपटारा कर सकते हैं।
5. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर राहत
1 जनवरी से NEFT के जरिए पैसे की लेन-देन मुफ्त हो गई है, अब इसके जरिए 2 लाख रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं। सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे यह सुविधा मिलती है। इसी तरह रुपे कार्ड और UPI डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट से भी राहत मिली है। एमडीआर वह फीस है, जो दुकानदार डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपसे लेता है।

