पीएम मोदीBreaking News 

फैन ने प्रधानमंत्री से माँगा नए साल का तोहफा, तो दिलदार पीएम ने यूं कर दिया खुश

हमारे देश के प्रधानमंत्री के लोकप्रियता की मुख्य वजह उनकी शानदार नीतियाँ और उनका ह्रदय को स्पर्श करने वाला भाषण ही नहीं है बल्कि देश की जनता के साथ जुड़ाव भी है। जी हाँ, अपने चहेतों और देशवासियों का दिल जीतने का उनका अपना ही तरीका है जो शायद किसी और के पास नहीं। कल नए वर्ष पर जहाँ सारा विश्व जश्न में डूबा हुआ था और बधाइयों और तोहफों का आदान प्रदान चल रहा था वही हमारे हिंदुस्तान में बड़ा ही अनोखा किस्सा देखने को मिला। ये तो हम सब जानते ही हैं की पीएम मोदी के फैन्स की संख्या करोड़ों में है और ऐसे में बहुत से ऐसे भी लोग थे जिन्होंने नए वर्ष पर प्रधानमंत्री से ही तोहफे की मांग कर दी।

पीएम मोदी ने फैन को साल के पहले ही दिन दिया कमाल का तोहफा

बताते चलें कि नए साल के उपलक्ष्य पर सोशल मीडिया के जरिए एक पीएम मोदी के फैन ने एक बड़ी ही अनोखी मांग कर दी थी। बताया जा रहा है कि पीएम को ट्विटर पर फॉलो करने वाले अंकित दुबे ने साल 2019 के आखिरी यानी की 31 दिसम्बर को ट्वीट कर पीएम से नए वर्ष के तोहफे के तौर पर खुद को फॉलो करने की गुजारिश की हुई थी।

अंकित ने ट्वीट करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और फॉलोअर भी। 2019 जाने वाला है…प्लीज सर, मैं आपसे तोहफा चाहता हूं, क्या आप मुझे वह देंगे? सर प्लीज मुझे फॉलो बैक कर दीजिए।”

हालाँकि इस तरह के एक दो नहीं बल्कि हजारो ट्वीट रोजाना प्रधानमंत्री के ट्विटर पर आते रहते हैं और पीएम ने भी इस पर कोई रिप्लाई नहीं किया. मगर अगले दिन यानी की 1 जनवरी 2020 को खुद पीएम ने उस फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कमेंट में लिखा, “मैने कर (फॉलो) लिया है। आपका आने वाला साल बेहद शानदार रहे।”

ARMY CHIEF बिपिन रावत हुए रिटायर, कहा- अब अगले सेना प्रमुख करेंगे उचित कार्रवाई

फिर क्या था नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री की इस दिलदारी की चर्चा पुरे देश में होने लगी और उसके बाद तो उनके तमाम फॉलोअर्स, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनसे अपने-अपने टि्वटर हैंडल भी फॉलो करने की तम्मना जाहिर करने लगे। हालाँकि इस सबके बीच बीच में पीएम मोदी के इस तोहफे की चर्चा लगातार होती रही। वहन कई ऐसे भी थे जो इसपर मजे भी ले रहे थे और कह रहे थे कि, सर, प्लीज अमित शाह जी से भी कहिए कि वह मुझे फॉलो कर लें।

Related posts

Leave a Comment