कपिल शर्मा की शादी में हंगामा हुआ खूब सारा, रस्मो के दौरान जम कर नाची दुल्हन गिन्नी
ये तो सब जानते है कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी अब शादी का लड्डू खा चुके है. यानि वह अपनी दोस्त गिन्नी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कपिल शर्मा की शादी में हंगामा इतना ज्यादा हुआ कि देखने वालो को तो मानो मजा ही आ गया. जी हां शादी की सभी रस्मे बड़ी धूमधाम से की गई थी और इस दौरान उनकी दुल्हन गिन्नी भी जम कर नाची थी. अब यूँ तो कपिल शर्मा अक्सर अपने शो में उन लोगो का मजाक उड़ाते थे जो शादीशुदा होते थे. मगर अब वो खुद इसी श्रेणी में आ चुके है तो ऐसे में उनका क्या हाल होगा, ये हम समझ सकते है.
कपिल शर्मा की शादी में हंगामा हुआ खूब सारा
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी दोनों ही काफी अच्छे दोस्त है और इन दोनों की शादी हाल ही में बारह दिसंबर को सम्पन्न हुई है. गौरतलब है कि शादी से पहले चूड़ा सेरेमनी का आयोजन भी किया गया था. इस रस्म में कपिल शर्मा की दुल्हन गिन्नी ने जम कर डांस किया था. इसके इलावा कपिल शर्मा की शादी में हंगामा करने वाले इतने सारे लोग मौजूद थे कि उनकी शादी का कार्यक्रम देखते ही बनता था. बरहलाल गिन्नी की चूड़ा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
बता दे कि चूड़ा सेरेमनी के समय गिन्नी ने लाल रंग की ड्रेस पहन रखी थी. जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रही थी. इसके साथ ही कपिल शर्मा के कुछ करीबी दोस्त यानि कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह ने मिल कर कपिल शर्मा की शादी में हंगामा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि कपिल और गिन्नी की शादी की रस्मे शुरू होने से पहले गिन्नी के घर पर एक अखंड पाठ भी रखा गया था.
वो कहते है न कि अगर शुभ कार्य की शुरुआत भगवान् के आशीर्वाद के साथ की जाएँ तो सब कुछ अच्छा ही होता है. इसके बाद कपिल शर्मा की दुल्हन यानि गिन्नी को चूड़ियां पहनाई गई. मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि इस रस्म में कपिल शर्मा कही भी नजर नहीं आ रहे. यहाँ तक कि वो मीडिया के सामने भी ठीक से रूबरू नहीं हो रहे है.
अब कपिल शर्मा मीडिया से दूर क्यों भाग रहे है और इस तरह से क्यों छुप रहे है ये तो हम नहीं बता सकते. मगर इतना जरूर तय है कि शादी के बाद कपिल शर्मा की किस्मत बदल जाएगी.
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



