फिर से जल उठा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला
देश मे जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं । यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला घोटाला और कई घोटालों पर से धीरे-धीरे पर्दा उठता जा रहा है । इन सब घोटालों से चुनाव के समय में ही परदे का उठ जाना कहीं ना कहीं लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के परिदृश्य से काफी अच्छा है लेकिन वही कांग्रेस के लिए रोज नए-नए गड्ढों का निर्माण राजनीतिक क्षेत्र में हो रहा है । इसमें कांग्रेस की बची हुई अस्थि पंजर भी धीरे धीरे लड़खड़ाते आते हुए निस्तोनाबूत होते चली जा रही है ।
फिर से जल उठा अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला फिर से जल उठा है । यूपी सरकार के कार्यकाल में फरवरी 2010 में यूके की एक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ तकरीबन 12 हेलीकॉप्टरों की खरीद को लेकर एक डील साइन किया गया था । 12 हेलीकॉप्टर भारतीय एयरफोर्स के लिए खरीदे जाने थे और इन्हें 12 हेलीकॉप्टरों में से आठ का इस्तेमाल राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआइपी के उड़ान के लिए किया जाना था । बाकी के 4 हेलीकॉप्टरों में एक साथ 30 एसपीजी कमांडो के सवार होने की भी क्षमता थी ।
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस डील की कीमत लगभग 3600 करोड रुपए की आँकी गई थी लेकिन साल 2014 के जनवरी में यह कांटेक्ट पूरा नहीं हो पाया इसके वजह से 360 करोड़ रुपए के कमीशन के भुगतान के आरोपों के बाद भारत ने इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरी तरीके से खारिज कर दिया । उस वक्त भारत 30 फ़ीसदी भुगतान कर चुका था और 3 अन्य हेलीकॉप्टरों के लिए आगे के भुगतान की प्रक्रिया भी लाइन में थी । रक्षा मंत्रालय इस मामले को लेकर काफी गंभीर हुआ और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के मामले को समझने के पश्चात तुरंत सीबीआई जांच के आदेश दे दिए ।
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला बड़े बड़े अधिकारियों के नाम भी आए जिसमें पूर्व से वायुसेना प्रमुख भी शामिल थे । ग़ौरतलब है कि इस वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है ।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे का मामला में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया है । सीबीआई मामले देखने वाले विशेष जज ने 24 सितंबर 2015 को मिशेल के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था । रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के पश्चात फरवरी 2017 में इन्हें दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया था गिरफ्तारी के बाद से ही मिशेल दुबई की जेल में अपना समय काट रहे थे लेकिन फिर दुबई की अपील कोर्ट में मिशेल के वकीलों ने उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने को लेकर दो आप इतना भी दाखिल की थी जिन्हें कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया था । इस मामले में ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी जैसे ही बड़े बड़े अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल है । उनका पर्दाफाश धीरे-धीरे हो रहा है । गौरतलब है कि इस षड्यंत्र के तहत उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की उड़ान भरने की ऊंचाई की सीमा को 6,000 मीटर से घटाकर 4,500 करवा दिया था ।
चुनावी मौसम में कांग्रेस के एक एक घोटालों का इस तरह से सार्वजनिक हो जाना कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में जीतने के आसार को कम कर रहा है । साथ ही साथ देश के अनेक अनेक राज्यों में विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं । इसमें कांग्रेस की स्थिति सट्टा बाज़ारों में काफी गिरी हुई दिख रही है जनता पूरी तरह से विकास और देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में सहायता कर रहे हैं ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

