रामबन आतंकवादी मुठभेड़News Security Trending 

रामबन आतंकवादी मुठभेड़ : सेना के पराक्रम से एक बार फिर पाक की नापाक चाल फैल !

रामबन आतंकवादी मुठभेड़ : जम्मू-कश्मीर के रामबन क्षेत्र में करीब पांच घंटे चली मुठभेड़ में, पांच में से तीन पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सेना द्वारा मारे गए और एक बंधक को बचाया गया। बड़े पैमाने पर हुए इस ऑपरेशन मेंमें सेना के एक जवान की जान चली गई है और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

अलग, कश्मीर के गांदरबल में पहले एक आतंकवादी मारा गया था। यह सब तब शुरू हुआ जब इन आतंकवादियों ने सुबह लगभग 7:30 बजे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक यात्री बस को रोकने का प्रयास किया। ड्राइवर द्वारा सुरक्षा बलों को सूचित करने के बाद एक खोज अभियान शुरू किया गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए, आतंकवादियों एक नागरिक के घर में जा घुसे।

रामबन आतंकवादी मुठभेड़ के पीछे केवल आतंकी देश पाकिस्तान का हाथ मगर भारत देगा जवाब

इसके बाद, सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी की, जम्मू और रामबन की ओर से यातायात की आवाजाही रोक दी गई और स्थानीय लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया। इस बीच एक अन्य घटना में कश्मीर के गांदरबल इलाके में एक अज्ञात आतंकवादी को सेना ने मार दिया। घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया था। सेना के एक अधिकारी ने कहा, “आज सुबह, त्रुम्खल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।”

संदेह जताया जा रहा है कि आतंकियों ने गुरेज की तरफ से भारत में घुसपैठ की होगी, क्योंकि यह एलओसी के पास है। यह साफ़ तौर पर पाक की नापाक चाल है जिसे भारतीय सेना के पराक्रम ने नाकाम कर दिया है।

याद दिला दें कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का शिविर, जिसे भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बम से उड़ा दिया था एक बार फिर से एक्टिव हो गया है।सेना प्रमुख बिपिन रावत ने हाल ही में इसकी घोषणा की है।

इसके अलावा, पाकिस्तान के आतंकी खतरे और घुसपैठ की आशंका इसलिए बढ़ रही है क्योंकि अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद से पाक पीएम (नाम मात्र) इमरान खान नियाज़ी पीओके से लेकर संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी केवल ज़हर उगलने का काम किया है जिससे उसके खुद शांत होने की नहीं बल्कि भारत द्वारा शांत किये जाने उम्मीद ज़्यादा है।

 

देश के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार की घोषणा

Related posts

Leave a Comment