सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रिलीज होगी ‘PM नरेंद्र मोदी’ फिल्म
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात पर बड़ी जोरों शोर से चर्चा हो रही थी कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘PM नरेंद्र मोदी’ कब रिलीज होगी और यह मामला कोर्ट में भी पहुंच गया कि इसे चुनावी हित को साधने के लिए रिलीज किया जा रहा है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने ‘PM नरेंद्र मोदी’ फिल्म मामले में बड़ा फैसला लिया है और सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेसी नेता की अपील खारिज कर दी है।
क्या है सुप्रीम कोर्ट का कहना –
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर बनी फिल्म ‘PM नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर रोक लगाने से साफ इनकार करते हुए कांग्रेसी नेता अमन पवार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें अमन कुमार के द्वारा फिल्म ‘PM नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की गई थी। कोर्ट ने कहा है कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है ऐसे में किसी भी याचिकाकर्ता ने फिल्म को देखा तक नहीं है तो इसलिए फिल्म पर आपत्ति जायज नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि 2 मिनट के ट्रेलर से आता नहीं किया जा सकता की फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन पर आधारित है और यह मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि फिल्म में जो गाना है वह बीजेपी के कैंपेन में भी है। वहीं अभिषेक मनु सिंघवी का यह भी कहना था कि फिल्म में कई ऐसे सीन है जो मतदाताओं को प्रभावित करते हैं। वहीं इस फिल्म में उन्होंने पुलवामा और बालाकोट के होने की बात भी कही…. सिंघवी ने कोर्ट से सुनवाई के दौरान कहा कि इसमें प्रधानमंत्री के पर्सनल ट्विटर हैंडल को भी दिखाया गया है और साथ ही साथ फिल्म में चौकीदार कैंपेन को भी दिखाया गया है।
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ‘PM नरेंद्र मोदी’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली और मुंबई हाई कोर्ट के द्वारा भी इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया गया था। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबरॉय निभा रहे हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

