Bollywood Entertainment Featured Article News 

फिल्म ’83’ की कास्टिंग जान कर चौंक जाएंगे आप, फिल्म में शामिल है दो फेमस पंजाबी सिंगर

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म ’83’ के बारे में। जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं ‘रणवीर सिंह’। इस बात में कोई दोराय नहीं है की रणवीर सिंह इस समय बॉलीवुड के सबसे फुर्तीले सुपरस्टार है। दरअसल इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। जिन की कप्तानी में भारत ने 1983 में क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं इंडस्ट्री को ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मे देने वाले मशहूर डायरेक्टर ‘कबीर खान’।

http://आखिर क्यों, फिल्म ‘कबीर सिंह’ के टीजर में ‘गाली-गलौज’ करते नज़र आ रहे है ‘शाहिद कपूर’?

फिल्म की पूरी कास्ट इस समय धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकी पर काम कर रही है। जिससे फिल्म में कोई कमी ना रह जाए। फिल्म की कास्ट का धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशन 15 दिनों का है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। जिन्होंने हाल ही में ‘स्त्री’ और ‘गुड़गांव’ जैसी फिल्म से अपनी अभिनय की हम पर अलग छाप छोड़ी है। इसके अलावा फिल्म में साकिब सलीम, चिराग पाटील ताहिर भसीन नजर आ रहे हैं।

फिल्म में जो सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि फिल्म में ‘हार्डी संधू’ और ‘एमी विरक’ भी नजर आ रहे हैं बल्कि यह कहना चाहिए कि अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों ही पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं, ऐसे में पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर्स का फिल्म में होना फिल्म को एक नया आयाम देगा। ‘हार्डी संधू’ और ‘एमी विरक’ दोनों के लिए ही ये पहला मौका होगा जब दोनों किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे।फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

http://मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के साथ बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
दोस्तों, फिल्म ’83’ के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर भेजे|

Summary
फिल्म '83' की कास्टिंग जान कर चौंक जाएंगे आप, फिल्म में शामिल है दो फेमस पंजाबी सिंगर
Article Name
फिल्म '83' की कास्टिंग जान कर चौंक जाएंगे आप, फिल्म में शामिल है दो फेमस पंजाबी सिंगर
Description
हम बात करने जा रहे हैं 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म '83' के बारे में। जिसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं 'रणवीर सिंह'।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment