सुमित्रा महाजन ने किया ऐलान, त्याग रही हैं ये सुविधाएं
लोकसभा स्पीकर और इंदौर से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक लिखित पत्र लिखते हुए विशेष सुविधाओं का त्याग करने का फैसला किया है और इसके संबंध में उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखित जानकारी भी दे दी है।
विशेष प्रोटोकोल का कर रही हैं त्याग –
भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने पत्र लिखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को अवगत कराते हुए कहा है कि 10 मार्च से पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है जिस को ध्यान में रखते हुए मैंने उसी दिन से इंदौर में सरकारी गाड़ियों का उपयोग करना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें इसकी जरूरत है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि – ” इंदौर जैसे शांत, सुरक्षित शहर में उन्हें प्रोटोकॉल की गाड़ियां एवं सुरक्षाकर्मियों के गाड़ियों की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है कि “मुझे मालूम है कि अभी तक ना मेरी उम्मीदवारी घोषित हुई है ना ही मैंने कोई चुनावी फॉर्म भरा है, और ना ही इंदौर लोकसभा चुनाव की कोई आधिकारिक सूचना जारी हुई है। फिर भी मैं आपको सूचित करना चाहती हूं कि मैं इन सभी सुविधाओं को (प्रोटोकोल की गाड़ी एवं सुरक्षा व्यवस्था) त्याग रही हूं।”
गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन इससे पहले प्रयागराज के कुंभ में भी सम्मिलित होने के लिए आई थी और उनके साथ कोई विशेष गाड़ियों का काफिला नहीं था। हालांकि लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के इस पत्र का अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
सुमित्रा महाजन ने किया ऐलान, त्याग रही हैं ये सुविधाएं
Description
सुमित्रा महाजन ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक लिखित पत्र लिखते हुए विशेष सुविधाओं का त्याग करने का फैसला किया है
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


