आंतकी हमले के दौरानCricket Featured Article News Security Sports Trending हिन्दी लेख 

आंतकी हमले के दौरान मरने से बाल बाल बची बांग्ला देश की क्रिकेट टीम

ये तो सब जानते है कि बीते दिनों न्यूजीलैंड में एक बड़ा आंतकी हमला हुआ है। हालांकि ये आंतकी हमला था या कुछ और इस खबर की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई। बता दे कि इस हमले का शिकार दो मस्जिदों को बनाया गया था। जी हां न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में खूब गोलीबारी की गई थी। जिसमे नाजाने कितने ही लोग घायल हो गए और कई लोग मारे गए। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इस आंतकी हमले के दौरान बांग्ला देश की क्रिकेट टीम भी मरते मरते बची है। दरअसल बांग्ला देश की क्रिकेट टीम के खिलाडी मैच खेलने से पहले मस्जिद जरूर जाते है। गौरतलब है कि जब मस्जिद में गोलीबारी हो रही थी, तब बांग्ला देश टीम के खिलाडी मस्जिद में प्रवेश करने ही वाले थे।

पुलवामा आंतकी हमला होने के बाद पाक पीएम इमरान खान की फ़र्ज़ी धमकी

आंतकी हमले के दौरान..

न्यूज़ीलैंड मस्जिद शूटिंग : आतंकी हमले में 49 लोगों की मौत

यानि वो उस समय मस्जिद के अंदर नहीं थे और इसी वजह से वह बाल बाल बच गए। बता दे कि इस हमले के दिन को न्यूजीलैंड का सबसे काला दिन बताया जा रहा है। इसके इलावा जो लोग नहीं जानते उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि यह हमला बीते शुक्रवार की दोपहर को उस समय किया गया, जब लोगो की भीड़ जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जमा हुई थी। हालांकि इस बारे में न्यूजीलैंड की पुलिस का कहना है कि फ़िलहाल इस हमले के चार दोषियों को हिरासत में ले लिया गया है। जिसमे एक महिला और तीन पुरुष शामिल है।

मस्जिद शूटिंगकाण्ड के कारण रद्द हुआ न्यूज़ीलैंड-बांग्लादेश के बीच तीसरा टेस्ट मैच

यहाँ तक कि आंतकी हमले के दौरान लोग खुद बचाने की बेहद कोशिश कर रहे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जी हां हमले के बाद मस्जिद के अंदर का नजारा वास्तव में दिल दहला देने वाला था।

देश और क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
आंतकी हमले के दौरान मरने से बाल बाल बची बांग्ला देश की क्रिकेट टीम  India Alive
Article Name
आंतकी हमले के दौरान मरने से बाल बाल बची बांग्ला देश की क्रिकेट टीम India Alive
Description
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इस आंतकी हमले के दौरान बांग्ला देश की क्रिकेट टीम भी मरते मरते बची है। दरअसल बांग्ला देश की क्रिकेट टीम के खिलाडी मैच खेलने से पहले मस्जिद जरूर जाते है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment