International Affairs News 

क्रॉउन प्रिंस के विशेष विमान से अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हाल ही में अमेरिका के सात दिवसीय दौरे पर गए हैं। इसके पहले वह 2 दिन तक सऊदी अरब के दौरे पर थे। जहां पर उन्होंने सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस निवेश, व्यापार जैसे मुद्दों के साथ-साथ कश्मीर मुद्दे पर भी बात की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का उद्देश्य कश्मीर के विषय पर इस्लामिक देशों का समर्थन हासिल करने का था। वहीं से इमरान खान अमेरिका के लिए रवाना हुए पहले इमरान खान कमर्शियल फ्लाइट से अमेरिका जाने वाले थे। मगर सऊदी अरब के प्रिंस ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आप हमारे मेहमान हैं और आप हमारे साथ संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे। जिसके बाद इमरान खान क्रॉउन प्रिंस के विशेष विमान से अमेरिका पहुंचे।

क्रॉउन प्रिंस के विशेष विमान से पहुंचने के बाद भी अमेरिका में हुई इमरान खान की बेज्जती

इमरान खान सऊदी अरब के प्रिंस के साथ अमेरिका तो गए मगर वहां पर उन्हें भीषण अपमान का सामना करना पड़ा। जब उन्हें रिसीव करने कोई भी अमेरिकी अधिकारी नहीं पहुंचा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के अधिकारियों के आने से ही संतोष करना पड़ा।

इमरान खान

इमरान खान संयुक्त राष्ट्र की आम सभा के 74वें सत्र में भाग लेने पहुंचे हैं। 27 सितंबर को हुआ संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित करेंगे। जहां पर वह दुनिया का ध्यान कश्मीर पर आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। अभी तक पाकिस्तान को दुनिया से कश्मीर पर कोई भी समर्थन प्राप्त नहीं हो पाया है।

नरेंद्र मोदी भी हैं अमेरिकी दौरे पर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने साथ दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। वह अमेरिका के टेक्सॉस के ह्यूस्टन शहर में हाउडी में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। हाउडी में लगभग 50000 भारतीय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए इकट्ठा होंगे। अमेरिका पहुंचने पर भारत के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वहां पर उन्हें रेड कारपेट से भी सम्मानित किया गया।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
क्रॉउन प्रिंस के विशेष विमान से अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
Article Name
क्रॉउन प्रिंस के विशेष विमान से अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
Description
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे के बाद सीधे क्रॉउन प्रिंस के विशेष विमान से अमेरिका पहुंचे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment