पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर लेने नहीं आया कोई अमेरिकी अधिकारी
पिछले कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान की विदेश नीति में एक बहुत ही आमूल परिवर्तन आया है। कभी पाकिस्तान अमेरिका का बहुत ही चहेता हुआ करता था। मगर अब वक्त बदल गया है अब भारत की ताकत दुनिया में बढ़ रही है। ऐसे में आज भारत अमेरिका के नजदीकी रिश्ते हैं परंतु पाकिस्तान की दूरियां अमेरिका से बढ़ रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका पहुंचे मगर उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए कोई अमेरिकी अधिकारी नहीं आया बल्कि पाकिस्तान के ही अधिकारी जो अमेरिका में रह रहे हैं। वह उन्हें रिसीव करने के लिए वहां पर पहुंचे। दूसरी तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सात दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए हुए हैं। मगर भारत के प्रधानमंत्री का अमेरिका में अमेरिकियों और भारतीयों द्वारा भव्य स्वागत और सत्कार किया गया।
रेड कारपेट तो दूर नहीं पहुंचा कोई अमेरिकी अधिकारी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे। वहां पर वह कुछ दिनों में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। जहां पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि वह जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं। परंतु उससे पहले उन्हें भीषण बेज्जती का सामना करना पड़ा। जब वह अमेरिका के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें रिसीव करने कोई अमेरिकी अधिकारी नहीं पहुंचा। एक तरफ जहां पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका पहुंचने पर उन्हें रेड कारपेट दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ इमरान खान को रेड कारपेट तो दूर केवल पाकिस्तानी अधिकारियों के आने से ही संतोष करना पड़ा।
पाकिस्तान में हो रही जमकर आलोचना
अमेरिका में हुए इस भीषण अपमान के बाद अब पाकिस्तान में इमरान खान की जमकर आलोचना हो रही है। इमरान खान की आलोचना खुद पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने की है। वहीं पाकिस्तानी जनता भी ट्विटर पर इमरान खान का खूब मजाक उड़ा रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समय अमेरिका वहीं हैं। वहां पर वह टैक्सास के ह्यूस्टन शहर में भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indialive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



