स्मृति ईरानी तंजBreaking News News Trending लोकसभा 2019 

स्मृति ईरानी ने अखिलेश और मायावती पर कसा जोरदार तंज

भारतीय जनता पार्टी अपनी चुनावी रैलियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से बिगुल बजा चुकी है। और एक के बाद एक केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री आने वाले दिनों में कई रैलियां करेंगे। इसी के तहत स्मृति जुबिन ईरानी आज कानपुर में चुनावी रैली को संबोधन दे रहीं थीं, उस दौरान उन्होंने अखिलेश और मायावती पर मजाकिया लहजे में एक जोरदार तंज कसा है।
स्मृति ईरानी ने हाथी और साइकिल के नाम से किया इशारा –
स्मृति ईरानी आज रविवार के दिन कानपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित दे रही थी उस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील भी की और पार्टी की रणनीति को लोगों से साझा भी किया। स्मृति ईरानी ने चुनावी सभा को संबोधन देने के दौरान उत्तर प्रदेश के गठबंधन में शामिल सपा बसपा पर भी जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव और मायावती को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब साइकिल पर हाथी सवार होगा तो पंचर होना तय है।
स्मृति ईरानी ने कानपुर में चुनावी रैली को संबोधन देने के दौरान कहा कि –
” जिस हाथ ने भारत की तिजोरी को वर्षों तक साफ किया उस हाथ को भारत की तिजोरी के आसपास भी भटकने ना दें। जब हाथी साइकिल पर सवार होता है तो पंचर होना निश्चित है।”
स्मृति ईरानी का यह तंज कई मायनों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को कई मुद्दों पर घेरता हुआ नजर आता है। क्योंकि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के द्वारा हाल ही में घोषणा की गई थी कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेंगे वहीं अखिलेश यादव इस बार अपने पिता की विरासत संभालने के लिए आजमगढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 अगले महीने की 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जो कि मई महीने तक चलने वाला है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रैलियों का बिगुल उत्तर प्रदेश से बजा दिया है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी अगले चार-पांच दिनों में एक के बाद एक करीब 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी रैलियां करके लोगों को संबोधन देंगे और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील भी करेंगे।
Summary
Description
स्मृति जुबिन ईरानी आज कानपुर में चुनावी रैली को संबोधन दे रहीं थीं, उस दौरान उन्होंने अखिलेश और मायावती पर मजाकिया लहजे में एक जोरदार तंज कसा है। 
Author
Publisher Name
indiaalive.in
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment