कमलनाथ को पत्रNews politics 

किसानों की मांग को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कमलनाथ को पत्र

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही कांग्रेस पार्टी अपने बुर दिनों से गुजर रही है। कहीं पर कांग्रेस पार्टी के लोग अध्यक्ष से संतुष्ट नहीं है तो कहीं नेता मुख्यमंत्री से संतुष्ट नहीं हैं। पार्टी के अंदर ही नेताओं के बीच आपस में मतभेद चल रहे हैं। हाल ही में यह मतभेद महाराष्ट्र में खुलकर सामने आ गए। जब संजय निरुपम ने अपने आपको महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अलग कर लिया।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मध्यप्रदेश के श्योपुर की समस्याओं का उल्लेख किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के श्योपुर की समस्याओं को बताते हुए किसानों का बकाया देने की मांग उठाई है।

पहले भी कई बार लिख चुके हैं कमलनाथ को पत्र

कमलनाथ

दरअसल कुछ दिनों पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को श्योपुर और मुरैना के किसानों के लिए सर्वे कार्य आरंभ करवाने के लिए पत्र लिखा था। ऐसा पहली बार नहीं है जब ज्योतिराज सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इसके पहले भी वह मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। मगर उसका कुछ खास जवाब नहीं आया। दिग्विजय सिंह भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैंू सिंधिया की मांग है कि किसानों को पिछले साल रवि की फसल का बकाया बोनस दिया जाए।

बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने उड़ाया मजाक

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने किसानों से कर्ज माफ होने की बात पूछी। जिस पर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश का भाषण महाराष्ट्र में पढ़ रहे हैं। उन्हें पहले मध्यप्रदेश में जाकर यह पता कर लेना चाहिए कि वहां पर किसानों को बोनस मिल गया है या नहीं। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
किसानों की मांग को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कमलनाथ को पत्र
Article Name
किसानों की मांग को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा कमलनाथ को पत्र
Description
किसानों का बकाया बोनस दिए जाने को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment