दिग्विजय सिंह ने भाजपा और बजरंग दल पर बोला कि का हमला
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज और वरिष्ठ नेता माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक जनसभा के दौरान भाजपा और बजरंग दल पर जमकर हमला बोला और उनकी जमकर आलोचना की। दिग्विजय सिंह अक्सर ही अपने उलुल जुलुल बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका उद्देश्य केवल विपक्षी पार्टियों की साख पर चोट करना होता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में की गई एक जनसभा में भाषण देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल आई एस आई के लिए जासूसी करता है। उन्होंने इस जनसभा के दौरान कश्मीर मुद्दे के अनुच्छेद 370 पर अपनी राय रखी।
भाजपा और बजरंग दल पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के नेताओं पर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि इन संगठनों के सदस्य पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। इन सब को कड़ा से कड़ा दंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने संबोधित करते हुए यह भी कहा कि एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी के नेता महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाते हैं तो वह नाथूराम गोडसे के प्रति सहानुभूति रहते हैं। बीजेपी वाले बताएं कि नाथूराम गोडसे देशभक्त है या नहीं?
कैद हैं कश्मीरी
दिग्विजय सिंह ने जनसभा के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने को लेकर भी अपनी टिप्पणी की। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि 2 महीने से घरों के अंदर 80ला ोखकश्मीरियों को कैद करके रखा गया है। उनको वहां पर किसी भी तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर पर अपनी तानाशाही चढ़ाने का प्रयास कर रही है। दरअसल पिछले कुछ समय से दिग्विजय सिंह लगातार विवादित बयान देते हुए आ रहे हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



