SIAM ने बजटBreaking News Business Economy News 

SIAM ने बजट 2020-21 के मद्देनजर सुधार के लिए कई अहम सिफारिशें की

मंदी के दौर से गुजर रहे ऑटोमोबाइल क्षेत्र को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों में वृद्धि करते हुए आटोमोबाइल उद्योग ने पुराने वाहनों को हटाने के लिए प्रोत्साहन-आधारित वाहन परिमार्जन योजना की मांग की है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने आगामी बजट 2020-21 के लिए इस योजना सहित और कई अन्य सिफारिशें सरकार को भेजी हैं। इसके अलावा, SIAM ने वाहनों पर मौजूदा जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का कहा है।

जरूर पढ़ें – केंद्रीय बजट 2020-21 फरवरी की पहली तारीख को होगा पेश

एसआईएएम(SIAM)  के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा, “हमने वित्त मंत्रालय से प्रोत्साहन आधारित स्क्रैपेज नीति की घोषणा करने और राज्य परिवहन उपक्रमों द्वारा आईसीई बस खरीद के लिए बजट आवंटन बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया है।”

उन्होंने कहा कि बीएस 6 की बढ़ी हुई लागत मांग को प्रभावित कर सकती है, इसलिए हमने सरकार से बीएस 6 वाहनों के लिए 1 अप्रैल से प्रभावी जीएसटी दरों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का भी अनुरोध किया है।

पुराने वाहनों को सड़क से हटाने के लिए प्रोत्साहन आधारित वाहन परिमार्जन योजना की शुरुआत पर, SIAM ने सिफारिश की कि GST में 50 प्रतिशत कटौती सहित सड़क कर और पंजीकरण शुल्क में भी 50 प्रतिशत की कटौती के रूप में प्रोत्साहन दिया जाए।

एसआईएएम ने अपनी सिफारिशों में कहा कि , FAME II योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए बजट आवंटन कराया जाए। यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए मूल्यह्रास दर को स्थायी रूप से 25 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए।”

इंडस्ट्री के अनुसार, ये कदम क्षेत्र को फिर से शुरु कर सकते हैं और इसे विकास पथ पर वापस ला सकते हैं। हाल ही में, उच्च कराधान, स्थिर मजदूरी और एक तनावग्रस्त ग्रामीण क्षेत्र के कारण ऑटो क्षेत्र खपत में कमी से ग्रस्त है।

हाल के आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल के इसी महीने के दौरान बेची गई सेक्टर की कुल घरेलू बिक्री 16,17,398 यूनिट्स से दिसंबर में घटकर 14,05,776 यूनिट रह गई।

कैलेंडर वर्ष के संदर्भ में, 2019 की बिक्री में गिरावट पिछले 20 वर्षों में सबसे खराब है।

दिसंबर 2018 की 75,984 इकाइयों की तुलना में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 12.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,622 इकाइयों की बिक्री हुई।

 

Related posts

Leave a Comment