केंद्रीय बजट 2020-21 फरवरी की पहली तारीख को होगा पेश
केंद्रीय बजट 2020-21 को 01 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 3 अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों पर संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
केंद्रीय बजट 2020-21 का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 2 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा। केंद्र सरकार ने 2017 से बजट को 01 फरवरी की दिनांक तक शिफ्ट कर दिया है।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे हैं। मोदी ने ट्वीट किया कि केंद्रीय बजट देश के 130 करोड़ लोगों की उम्मीदों से जुड़ा है। बजट देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बेलूरमठ में प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय बजट 2020-21 है वित्त मंत्री के लिए चुनौती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2020 को अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। उन्हें देश की आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई है जो छह साल के निचले स्तर पर है।
119 सालों में नहीं पड़ी ऐसी ठंड, टूटा सारा रिकॉर्ड
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर लगभग 5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जो पिछले 11 वर्षों में सबसे कम है। 2009 में आर्थिक मंदी के बाद से यह विकास की सबसे कम दर होगी। पिछले साल की दूसरी तिमाही में विकास दर घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई थी। सीएसओ रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में मंदी में थोड़ा सुधार हो सकता है। यदि मोदी सरकार इस बजट के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का काम कर पाई तो उससे देश को डबल विकास के पथ पर वापस लाया जा सकेगा।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

